एक्सप्लोरर

Cheetah Death: अब तक 3 चीतों और 3 शावकों की मौत, पर्यावरण मंत्री बोले- 'मृत्यु का था पूर्वानुमान, परियोजना सफल होगी'

MP Cheetah Death: पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र चौधरी बोले- 'तीनों शावकों की मौत अत्यधिक गर्मी के कारण हुई. तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया. जो भी हुआ उसकी हम जिम्मेदारी लेते हैं.'

Kuno National Park: मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में तीन महीने में तीन चीतों और तीन शावकों की मौत होने के बाद, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव (Bhupendra Yadav) ने कहा, 'जो कुछ भी हुआ उसकी हम जिम्मेदारी लेते हैं.' हालांकि, इस बात पर भी जोर दिया कि चीतों के स्थानांतरण की परियोजना सफल साबित होगी. जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को पिछले साल 17 सितंबर को मध्य प्रदेश के कूनो स्थित एक बाड़े में छोड़ा था. इस तरह के दूसरे स्थानान्तरण में, 12 चीतों को दक्षिण अफ्रीका से लाया गया और 18 फरवरी को कूनो में छोड़ा गया.

मार्च 2023 और और अप्रैल 2023 में तीन चीतों की मौत हो गई. बाकी 17 वयस्क चीतों में से 7 को पहले ही जंगल में छोड़ दिया गया है. तीन चीतों और नामीबिया की मादा चीता, सिसाया से पैदा हुए चार शावकों में से तीन की मौत होने के बाद कई विशेषज्ञों ने प्राकृतिक वास और वन्यजीव प्रबंधन की उपयुक्तता पर सवाल उठाए हैं.

'चीतों की मौत का था पूर्वानुमान'
भूपेंद्र यादव ने एक अंग्रेजी मीडिया के कार्यक्रम में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'यह एक अंतरराष्ट्रीय परियोजना है और हमें मृत्यु होने का पूर्वानुमान था. हमारी रिपोर्ट (चीता परियोजना) में भी इसका उल्लेख किया गया है. एक चीता भारत आने से पहले ही अस्वस्थ था. हमने दो अन्य (वयस्क) चीतों की मौत के कारण बताए हैं.' उन्होंने कहा, 'तीनों शावकों की मौत अत्यधिक गर्मी के कारण हुई. तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया. जो भी हुआ उसकी हम जिम्मेदारी लेते हैं. हालांकि, परियोजना एक बड़ी सफलता साबित होगी और पूरे देश को इस पर गर्व होगा.'

'मृत्यु दर सामान्य सीमा के अंदर'
पिछले हफ्ते दो चीता शावकों की मौत के बारे में खबर सामने आने के बाद, केंद्र ने चीता परियोजना की प्रगति की समीक्षा और निगरानी के लिए 11 सदस्यों वाली उच्च-स्तरीय समिति का गठन किया था. सरकार और परियोजना में शामिल विशेषज्ञों ने कहा है कि मृत्यु दर सामान्य सीमा के भीतर है. समिति ने बुधवार को पहली बार बैठक की और जून के तीसरे हफ्ते तक दो मादा सहित सात और चीतों को जंगल में छोड़ने का फैसला किया.

यह भी पढ़ें: Indore: देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय में कर्मचारी हड़ताल का असर, DAVV के एग्जाम स्थगित, बिगड़ी व्यवस्था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget