एक्सप्लोरर

Rewa Bus Accident: रीवा बस हादसे पर राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति धनखड़, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

Rewa Bus Accident: उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 30 (NH-30) पर तीन वाहनों की टक्कर से हुए हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 40 से ज्यादा लोग घायल हैं.

Rewa Bus Accident: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रीवा (Rewa) में हुए भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 40 से ज्यादा लोग घायल हैं. जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और मध्य प्रदेश की सीमा को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 30 (NH-30) पर तीन वाहनों की टक्कर से यह हादसा हुआ. इस हादसे को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) , उपराष्ट्रपति धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने दुःख जताया है.

यात्रियों के निधन का समाचार सुनकर गहरा दुःख हुआ: राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया, "हैदराबाद से गोरखपुर जा रही बस की रीवा, मध्य प्रदेश में हुई दुर्घटना से कई यात्रियों के निधन का समाचार सुनकर मुझे गहरा दुःख हुआ है. सभी शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं. मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं."

उपराष्ट्रपति ने की घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना

इसके अलावा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ट्वीट किया, "मध्य प्रदेश के रीवा में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं." 

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, "मध्य प्रदेश के रीवा में नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा हृदयविदारक है. इसमें जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. इसके साथ ही सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. राज्य सरकार की देख-रेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है."

ये भी पढ़ें- MP News: एमपी के 4.5 लाख लाभार्थियों के गृह प्रवेश कार्यक्रम शामिल होंगे PM मोदी, डिजिटल माध्यम से से देंगे सौगात

प्रयागराज भेजा जा रहा है पार्थिव देह: सीएम शिवराज

इसके साथ ही मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा, "रीवा में हैदराबाद से गोरखपुर जा रही यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ था. इस अत्यंत हृदय विदारक घटना में दिवंगत आत्माओं के प्रति मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. ॐ शांति. मैं ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हू.

उन्होंने एक और ट्वीट में कहा, "जिला कलेक्टर, एसपी सहित वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हमने पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है. गंभीर रूप से घायल यात्रियों का रीवा मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है. इस पूरे दु:खद घटनाक्रम से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी अवगत कराया है. दुर्घटना में घायलों के उपचार का खर्चा मध्य प्रदेश सरकार वहन करेगी. मामूली रूप से घायल यात्रियों को प्रारंभिक उपचार के बाद बस द्वारा प्रयागराज रवाना कर दिया गया है. पार्थिव देह को ससम्मान प्रयागराज भेजा जा रहा है. इस दुःखद परिस्थिति में हम मृतकों के परिजनों के साथ खड़े हैं.

सीएम योगी ने किया मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये देने का ऐलान

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा, "मध्य प्रदेश के रीवा में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से घायलों के समुचित उपचार और उत्तर प्रदेश निवासी दिवंगतों के पार्थिव शरीर को प्रदेश तक पहुंचाने के लिए बातचीत हुई है. प्रदेश निवासी दिवंगतों के परिजनों को 02-02 लाख रुपये और गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपये सहायता राशि प्रदान करने के लिए निर्देश दिए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
Embed widget