एक्सप्लोरर

आखिर कब बंद होंगे मौत के कुएं? खुले बोरवेल बंद कराने में प्रशासन भी नाकाम, कोई ठोस कदम नहीं

MP Borewell Accident Cases: मध्य प्रदेश के सिंगरौली और रीवा में खुले बोरवेल में दो बच्चों की जान चली गई. खुले बोरवेल के कारण प्रदेश में कई बच्चों की मौतें हुई हैं, लेकिन प्रशासन ठोस कदम नहीं उठा पाया.

MP Borewell Accidents: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के कसर ग्राम पंचायत क्षेत्र में बीते सोमवार 3 साल की मासूम सौम्या खुले बोरवेल में गिर गई थी, जिससे उसकी जान चली गई. इसी साल अप्रैल महीने में रीवा जिले के मनिका गांव के 6 वर्षीय मयंक कोल भी खुले गड्डे में गिरकर जिंदगी की जंग हार गया. जिस उम्र में उन्हें अपनी मां की गोद चहिए थी, वे लापरवाही के गड्ढों में समा गए. 

सौम्या और मयंक जैसे न जानें कितने मासूम बच्चे भी इसी मौत के कुएं का शिकार हो गए और हमारा सिस्टम अब तक कोई ठोस और कड़े कदम नहीं उठा पाया.

प्रमाण पत्र जारी करने के बाद भी खुले बोरवेल
खुले में बोरवेल का मामला सिंगरौली जिले के कठदहा ग्राम पंचायत क्षेत्र का है. इस गांव में खुले बोरवेल प्रशासन के दावों को आईना दिखा रहे हैं. ग्राम पंचायत ने 30 जुलाई को एक प्रमाण पत्र जारी किया कि गांव में शासकीय और प्राइवेट बोरबेल की खुदाई की गई है लेकिन कोई भी बोरवेल, नलकूप खुले में नही है, सभी ढके गए हैं. इसके बावजूद 5 अगस्त तक बोरवेल खुले दिखे, जिन्हें किसी तरह से ढका नहीं गया था. 

अब भी खुले बोरवेल के रूप में जगह जगह मौत के गड्डे सिस्टम को चुनौती दे रहे हैं. जिला प्रशासन की यही सुस्ती खुले बोरबेल में मौत का कारण बन रही है. जिले के कई ऐसे गावों ने खुले में बोरवेल के गड्डे है जिससे कोई बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन वावजूद इसके प्रशासन बेखबर है.

15 दिन पहले कलेक्टर को देनी होती है जानकारी
देश के विभिन्न राज्यों में खुले बोरवेल में गिरकर बच्चों की मौत होने की घटनाओं को रोकने के लिए 6 अगस्त 2010 को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एसएच कापड़िया, जस्टिस केएस राधाकृष्णन और स्वतंत्र कुमार ने सभी राज्य सरकारों के लिए 6 बिंदुओं की गाइडलाइन जारी की थी. इसमें कहा गया था कि किसी भी भूस्वामी को बोरवेल के निर्माण एवं मरम्मत आदि से संबंधित कार्य की जानकारी 15 दिन पहले कलेक्टर या पटवारी को देनी होगी.

14 साल पहले जारी गाइडलाइन का नहीं हुआ पालन
बोरवेल की खोदाई करने वाली कंपनी का जिला प्रशासन या अन्य सक्षम कार्यालय में रजिस्टर होना अनिवार्य होगा. इसके अलावा बोरवेल के आसपास साइन बोर्ड लगवाने, चारों ओर कंटीली तारों से घेराबंदी कराने और खुले बोरवेल को ढक्कन लगाकर बंद कराने को कहा था, लेकिन इस गाइडलाइन का प्रदेश के किसी भी जिले में पालन होता दिखाई नहीं देता है.

सिंगरौली देवेंद्र पाण्डेय की रिपोर्ट.

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में इंसानियत शर्मसार! दलित को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, पेशाब पीने पर किया मजबूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर: CM मोहन यादव
3 मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर: CM मोहन यादव
CM मोहन यादव बोले- 'राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध'
CM मोहन यादव बोले- 'राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध'
CM मोहन यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण, छात्रों से की बात
CM मोहन यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण, छात्रों से की बात
आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget