एक्सप्लोरर

MP News: मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा के दौरान धरना-प्रदर्शन करने वाले टीचर्स की खैर नहीं, सरकार ने लगाया ESMA

MP Board Exam 2024: बोर्ड परीक्षा के दौरान शिक्षकों को धरना-प्रदर्शन की अनुमति नहीं होगी क्योंकि सरकार ने एस्मा एक्ट लागू कर दिया है. यही नहीं परीक्षा के दौरान कोई भी शिक्षक छुट्टी नहीं ले सकेगा.

MP 12th 10th Board Exams: मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षा के लिए स्कूल शिक्षा विभाग कमर कस चुका है. टाइम-टेबल के अनुसार कक्षा दसवीं की परीक्षाएं पांच फरवरी से 28 फरवरी तक होनी हैं. वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं छह फरवरी से चार मार्च तक चलेंगी. मध्य प्रदेश में इस साल के कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान एस्मा एक्ट लागू किया गया है. इस एक्ट के तहत बोर्ड परीक्षा के दौरान शिक्षकों को धरना-प्रदर्शन की अनुमति नहीं होगी.

स्कूल शिक्षा विभाग ने एक आदेश जारी किया है. इसमें कहा गया है कि दसवीं-बारहवीं परीक्षा के दौरान कोई भी शिक्षक छुट्टी नहीं ले सकेगा. परीक्षा के दौरान शिक्षकों को किसी भी तरह के आंदोलन या धरना-प्रदर्शन की भी अनुमति नहीं होगी. फरवरी 2024 में एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू होनी हैं. दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा का टाइम- टेबल माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दिंसबर 2023  में जारी कर दिया था. इस बार मध्य प्रदेश में फूल प्रूफ तैयारी के साथ परीक्षा कराए जाने का प्लान तैयार किया गया है.

20 लाख से अधिक परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पेपर लीक रोकने के लिए भी बड़ा कदम उठाया है. अब मंडल से परीक्षा केंद्र तक प्रश्न-पत्र पहुंचाने की प्रक्रिया में जो भी लोग शामिल होंगे, वो मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे. टाइम-टेबल के अनुसार, परीक्षाएं सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे की पाली में होंगी. प्रदेश भर में 20 लाख से अधिक परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे. इस बार हर केंद्र पर कलेक्टर प्रतिनिधि की नियुक्ति की जाएगी. अभी तक यह थाना स्तर पर ही रहते थे. 

जानें क्‍या है एस्‍मा
इस दौरान कोई गोपनीयता भंग करते पकड़ा जाता है, तो उस पर 10 लाख तक का जुर्माना और 10 साल की सजा हो सकता है. इसके लिए मंडल ने प्रस्ताव भी तैयार कर लिया है. पिछले साल बोर्ड परीक्षाओं के दौरान सोशल मीडिया पर पेपर वायरल का मामला सामने आया था. इस वजह से मंडल ने अभी से ही प्रश्नपत्रों की गोपनीयता के लिए तैयारी शुरू की है. गौरतलब है कि एस्‍मा यानी एसेंशियल सर्विसेज मैनेजमेंट एक्ट को हिंदी में अत्यावश्यक सेवा अनुरक्षण कानून के नाम से भी जाना जाता है. 

यह कानून तब इस्तेमाल किया जाता है जब कर्मचारी हड़ताल पर जाते हैं. इस कानून को हड़ताल को रोकने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.खास बात यह है कि इस कानून ज्यादा से ज्यादा 6 महीने के लिए लगाया जा सकता है. हालांकि, इस कानून को लगाने से पहले सरकार द्वारा कर्मचारियों को एक नोटिफिकेशन देना आवश्यक होता है. एस्मा एक्ट का उल्लंघन करने पर छह माह तक की कैद या ढाई सौ रुपये अर्थदंड या दोनों हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें- MP Politics: मध्य प्रदेश BJP में फिर अंतर्कलह? CM मनोज के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन कांड, रिपोर्ट भोपाल तलब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
जहरीली शराब कांड: कांग्रेस नेता गिरफ्तार, BP की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती
जहरीली शराब कांड: कांग्रेस नेता गिरफ्तार, BP की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती
'हरदीप पुरी के नामांकन पर गंभीर सवाल', कांग्रेस नेता ने दर्ज कराई आपत्तियां
'हरदीप पुरी के नामांकन पर गंभीर सवाल', कांग्रेस नेता ने दर्ज कराई आपत्तियां

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget