एक्सप्लोरर

MP Board Exam: बोर्ड परीक्षा के दौरान सबजेक्ट विशेषज्ञ शिक्षकों को कर दिया जाता है नजरबंद, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

MP Board Exam 2023: प्रशासन की ओर से नकल रोकने के लिए की गई इस प्रकार की कार्रवाई पर शिक्षकों ने गहरी नाराजगी जताई है. शिक्षकों का सवाल है कि क्या उनका विषय विशेषज्ञ होना कोई अपराध है?

MP Board Exam 2023 Class 10: दशकों से हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं (MP Board Exam) में नकल के लिए बदनाम रहा भिंड जिला अब नकल के दंश से मुक्त हो चुका है. 2015 में भिंड (Bhind) आए तीन आईएएस-आईपीएस अधिकारियों की तिकड़ी ने नकल माफियाओं पर ऐसा प्रहार किया कि भिंड जिले से नकल का नामोनिशान तक मिट चुका है.

हर वर्ष विषय विशेषज्ञ को किया जाता है नजरबंद

दरअसल, भिंड के कलेक्टर इलैया राजा टी, पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन और जिला पंचायत सीईओ प्रवीण कुमार की तिकड़ी ने नकल माफियाओं पर ऐसा प्रहार किया कि भिंड जिले से नकल का नामोनिशान तक खत्म हो गया है. इन तीनों अधिकारियों ने कई तरह के नए-नए प्रयोग कर नकल माफियाओं की रीड की हड्डी पर प्रहार कर नकल को जिले से पूरी तरीके से नेस्तनाबूद कर दिया. यही वजह है कि अब भिंड जिला नकल मुक्त हो चुका है.  

उसी समय से चली आ रही परिपाटी का निर्वहन शनिवार को भी जिला प्रशासन ने विषय विशेषज्ञ शिक्षकों को नजरबंद कर दिया. हाई स्कूल की शनिवार को हो रही अंग्रेजी पेपर की परीक्षा के दौरान एक दर्जन के करीब अंग्रेजी विषय के शासकीय और अशासकीय विषय विशेषज्ञ शिक्षकों को रेस्ट हाउस में नजरबंद कर दिया गया है. 

इन्हें किया गया नजरबंद

नजरबंद किए गए शिक्षकों में रामवीर भदौरिया, गिरीश, नितिन दिक्षित, बीएस चौहान, मनीष शर्मा, सोनू नरवरिया, आदित्य चौहान, एसबी सिंह, जेपी कुशवाहा, बीएस तोमर अंग्रेजी विषय के विशेषज्ञ शिक्षकों को नजरबंद किया गया है. 

नजरबंदी पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी

हालांकि, प्रशासन की ओर से नकल रोकने के लिए किए गए इस प्रकार की कार्रवाई पर शिक्षकों ने गहरी नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि क्या उनका विषय विशेषज्ञ होना कोई अपराध है, जिस वजह से उनको बेइज्जत कर हर साल नजरबंद किया जाता है. अगर उनको किसी भी प्रकार का इन्वॉल्वमेंट परीक्षा में मिलता है, तो उन पर कार्रवाई की जा सकती है, लेकिन हर साल प्रशासन परीक्षाओं के दौरान विषय विशेषज्ञ शिक्षकों को नजरबंद कर बेइज्जत करने का कार्य करता है. जबकि जिले में नकल पूर्ण रूप से समाप्त हो चुका है. फिर भी यह शिक्षकों को बेइज्जत करने वाली परिपाटी जारी है.

प्रशासन ने नजरबंदी से किया इंकार

वहीं, प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम उदय सिंह सिकरवार का कहना है कि जब कभी नकल की स्थिति बनती है, तो विषय विशेषज्ञ शिक्षकों पर आरोप लगते हैं. इसी बात को दृष्टिगत रखते हुए विषय विशेषज्ञ शिक्षकों को परीक्षा वाले दिन तीन घंटे के लिए सम्मान पूर्वक विश्राम गृह में बिठाया जाता है. इस दौरान इस बात का पूरा ध्यान रखा जाता है कि शिक्षकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो.

ये भी पढ़ेंः MP Politics: जीतू पटवारी के समर्थन प्रदर्शन करेगी कांग्रेस, कार्यकर्ताओं से विधायक ने की यह भावुक अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget