एक्सप्लोरर

Makar Sankranti 2023: हवा में उड़ते नजर आएंगे भोपाल के विधायक रामेश्वर शर्मा, पीएम-सीएम भी देंगे साथ

मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने की सदियों से परंपरा रही है. इसे देखते हुए इस बार भी भोपाल के बाजार आकर्षक पतंगों से सज गए हैं. नेताओं के समर्थक अपने-अपने नेता को आकाश में उड़ाने की तैयारी कर चुके हैं.

Bhopal: पूरे मध्य प्रदेश में 15 जनवरी को उत्साह के साथ मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा. पर्व के दौरान श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान करेंगे और परम्परा के अनुसार आकाश में पतंगे भी उड़ेंगी. मकर संक्रांति के मौके पर आसमान मुंडेदार लेकर लंगोटदार रंग- बिरंगी पतंगों से इठलाएगा. इस बार भोपाल में पतंग की दुकानों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भोपाल के विधायक रामेश्वर शर्मा सहित डोरेमोन की फोटी छपी पतंगें पतंगबाजों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनी हुई हैं.

 अपने-अपने नेताओं की पतंगें खरीद रहे समर्थक 
बता दें कि मकर संक्रांति के पावन अवसर पर 14 व 15 जनवरी को राजधानी भोपाल के आसमान में भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट से विधायक रामेश्वर शर्मा आकाश में उड़ते हुए नजर आएंगे. विधायक रामेश्वर शर्मा सहित अन्य नेताओं की फोटो छपी पतंगे इस बार बिकने के लिए तैयार हैं. समर्थक अपने-अपने नेताओं की पतंगों को खरीदने में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं. हालांकि, इस बार पतंग व्यवसाय पर महंगाई का साया भी देखा जा रहा है. बावजूद पतंगबाजों में उत्साह कम होता नजर नहीं आ रहा है.

महंगाई में उत्तर प्रदेश बना कारण

बता दें इस बार पतंगबाजी पर महंगाई का साया है. पतंगबाजी पर महंगाई उत्तर प्रदेश की वजह से छायी है. भोपाल स्थित पतंग विक्रेताओं के अनुसार, पतंग कारोबार से जुड़ा कच्चा सामान उत्तर प्रदेश के बरेली से आता है. इस बार यह सामान पिछली बार की तुलना में 50 फीसद अधिक कीमत पर मिला है. पतंग, चरखी, मांझा, कागज और पन्नी सहित सभी सामान महंगे हो गए हैं. इसके बाद भी पतंगबाजों में पतंगों को लेकर खासा उत्साह बना हुआ है. दुकानदारों के हिसाब से चार रुपये से पतंगों की कीमत शुरू है, जबकि डोर पांच रुपये से लेकर 400 रुपए तक है. 

पतंगों पर छाई महंगाई

पतंग विक्रेताओं के अनुसार ,जहां पिछले साल तक कागज की कीमत 800 रुपये रीम थी, जो इस बार 1300 रीम हो गई है. इसी तरह छड्डा कमानी 1500 (एक हजार पीस), अब 3500 रुपये की हो गई. चरखी 400 रुपये एक पीस थी, अब 600 रुपये एक पीस है. धागा 200 रुपये डिब्बा, अब 400 रुपये डिब्बा हो गया है. इसी तरह मांझा 400 से रुपये से बढ़कर 600 रुपये हो गया है.

तिल-गुड़ पर भी महंगाई का असर

बता दें कि मकर संक्रांति के पर्व पर तिल गुड़ का विशेष महत्व होता है. घरों में तिल के लड्डू बनाए जाते हैं, जिसमें गुड़ का प्रयोग होता है, लेकिन इस बार बाजार में तिल और गुड़ पर भी महंगाई का असर साफ तौर पर देखा जा रहा है. जहां तिल की कीमत 200 रुपये प्रति किलो हो गई है, वहीं गुड़ भी 40 रुपये किलो बिक रहा है.

ये भी पढ़ें :- MP Weather Update: मध्य प्रदेश में कम हो रहा है सर्दी और कोहरे का सितम, जानिए कब से फिर सता सकती है कड़ाके की सर्दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
Gas Stove Warning Signs: खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
Embed widget