एक्सप्लोरर

MP: 'लाडली बहना योजना' के जवाब में कांग्रेस लॉन्च करेगी 'नारी सम्मान योजना', इसमें क्या है खास?

MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी 6-7 महीने का वक्त है. इस बीच सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्षी पार्टी कांग्रेस वोटरों को लुभाने के लिए हर तरह के जोड़-तोड़ में लग गई है.

MP Assembly Elections: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में शिवराज सरकार की 'लाडली बहना योजना' (Ladli Behna Yojana) का काउंटर करने के लिए कांग्रेस (Congress) 9 मई को 'नारी सम्मान योजना' (Naari Samman Yojana) लॉन्च कर रही है. इसकी शुरुआत पूरे प्रदेश में एक साथ होगी. योजना की लॉन्चिंग का मुख्य कार्यक्रम पीसीसी चीफ कमलनाथ (Kamal Nath) के गृह नगर छिंदवाड़ा (Chhindwara) में रखा जा रहा है. इस योजना के लिए कांग्रेसी घर-घर जाकर महिलाओं से फॉर्म भरवाएंगे. इस योजना के तहत कांग्रेस सरकार बनने पर महिलाओं को 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) और हर महीने 1500 रुपए सम्मान निधि (Samman Nidhi) देने का वादा किया गया है.

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को सिर्फ कुछ महीने बचे हैं. इसे लेकर राज्य के दोनों प्रमुख दल बीजेपी और कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है. इस समय दोनों की प्रमुख दलों का फोकस आधी आबादी यानी महिला वोटर है. बीजेपी की 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' के जवाब के लिए कांग्रेस नारी सम्मान योजना लेकर आई है. इसको लेकर कांग्रेस ने 9 मई को प्रदेश के सभी जिलों में कार्यक्रम करने की योजना बनाई है.बड़ा कार्यक्रम मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में आयोजित होगा.कार्यक्रम में महिलाओं से 'नारी सम्मान योजना' के आवेदन भरवाएं जाएंगे.कहा जा रहा है कि इस दिन से कांग्रेस के सभी संगठन घर-घर जाकर नारी सम्मान योजना के लिए महिलाओं के फॉर्म भरवाएंगे.
 
2.6 करोड़ महिला मतदाताओं को साधने की है तैयारी
दरसअल, दोनों ही राजनीतिक दलों की नजर प्रदेश की तकरीबन दो करोड़ 60 लाख महिला मतदाताओं पर हैं. बीजेपी सरकार ने 'मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना' लागू करते हुए चुनाव के लिए मास्टर स्ट्रोक खेला है. इसमें महिलाओं को 10 जून माह से एक हजार रुपये हर महीने दिया जाएगा. इस योजना को काउंटर करने के लिए कांग्रेस नेता कमलनाथ ने एक हजार बनाम पंद्रह सौ का दांव चल दिया. उन्होंने घोषणा की कि 'नारी सम्मान योजना' में बिना किसी शर्त के महिलाओं को पंद्रह सौ रुपये महीना दिया जाएगा. 
 
ये भी पढ़ें-
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget