एक्सप्लोरर

MP Election: यशोधरा राजे सिंधिया नहीं लड़ेगीं चुनाव, एमपी बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पुष्टि की

MP Election 2023: यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी से बीजेपी की विधायक हैं. मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उनके चुनाव नहीं लड़ने की वजह बताई है. जानें वीडी शर्मा ने क्या कहा है?

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने यशोधरा राजे सिंधिया के चुनाव नहीं लड़ने की पुष्टि की. उन्होंने कहा यशोधरा ने स्वास्थ्य सम्बन्धी कारणों से चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जताई है. गौरतलब है कि राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अब तक दो लिस्ट में 79 उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. इन दोनों लिस्ट में यशोधरा का नाम शामिल नहीं था. ऐसी चर्चा है कि उनकी जगह उनके भतीजे ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनावी मैदान में पार्टी उतार सकती है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

मध्य प्रदेश की शिवपुरी सीट से यशोधरा राजे सिंधिया 1998 से जीत रही हैं. वो दो बार ग्वालियर से सांसद भी रही हैं. फिलहाल वो मध्य प्रदेश की सरकार में स्पोर्ट्स, टेकनिकल एजुकेशन, स्किल डेवेलपमेंट एंड एमप्लॉयमेंट मिनिस्टर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. उनके चुनाव नहीं लड़ने की बात से उनके समर्थक चौंक गए हैं. सूत्रों के मुताबिक, यशोधरा राजे ने अपने समर्थकों से इसको लेकर बात भी की. 

MP Elections: छोटे भाई की जगह टिकट मिलने पर प्रह्लाद पटेल बोले- 'जब मुझे पार्टी ने कहा तो...'

बीजेपी ने दूसरी लिस्ट में केंद्रीय मंत्रियों को भी टिकट दिया था. ऐसी चर्चा है कि जब पार्टी की तीसरी लिस्ट आएगी तो उसमें भी कुछ और सांसदों के नाम हो सकते हैं. इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 1 अक्टूबर को भोपाल पहुंचेंगे. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी की तीसरी लिस्ट को लेकर चर्चा हो सकती है. सूत्रों की मानें तो ज्योतिरादित्य सिंधिया को विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में उतारा जा सकता है. शिवपुरी सीट से सिंधिया के अलावा  सुधीर गुप्ता, वीरेंद्र कुमार और रोडमल नागर के नाम भी चर्चा में हैं.

बता दें कि बीते दिनों में मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए अपने 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की थी. पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में कई केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को विधायकी के चुनावी मैदान में उतारा. बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को दिमनी, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद पटेल को नरसिंहपुर, कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर-1 और लोकसभा सांसद रीति पाठक को सीधी सीट से चुनावी मैदान में उतार दिया है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शंकरा आई फाउंडेशन के 5 दशक पूरे, CM मोहन यादव ने दी बधाई
शंकरा आई फाउंडेशन के 5 दशक पूरे, CM मोहन यादव ने दी बधाई
MP में परिवहन व्यवस्था की बदलती तस्वीर, बस नेटवर्क से जुड़ रहे 75% ग्राम पंचायत
MP में परिवहन व्यवस्था की बदलती तस्वीर, बस नेटवर्क से जुड़ रहे 75% ग्राम पंचायत
CM मोहन यादव की नई पहल, नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों का होगा विकास
CM मोहन यादव की नई पहल, नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों का होगा विकास
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget