एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: उमा भारती ने बीजेपी से मांगे 19 टिकट, वीडी शर्मा को भेजी सूची, सोशल मीडिया पर वायरल

MP Election 2023 News: मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अपने समर्थकों के लिए जो 19 टिकट मांगे हैं. इसमें उन्होंने सीहोर विधानसभा से गौरव सन्नी महाजन के लिए टिकट मांगा है.

MP Elections 2023: भारतीय जनता पार्टी में अच्छा खासा रुतबा रखने वाली बीजेपी की फायर ब्रांड नेता व मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के नाम से एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह पत्र उमा भारती ने प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के नाम लिखा है. इस पत्र के माध्यम से पूर्व सीएम उमा भारती ने बीजेपी से अपने 19 समर्थकों के लिए टिकट मांगे हैं. इस पत्र में पूर्व सीएम उमा भारती ने लिखा है कि कुछ और नाम मैं अगली सूची में भेजूंगी. पूर्व सीएम भारती के इस पत्र ने मध्य प्रदेश बीजेपी की सियासत में हलचल मचा दी है.

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अपने समर्थकों के लिए जो 19 टिकट मांगे हैं, उनमें सीहोर विधानसभा से गौरव सन्नी महाजन, सागर देवी से दीवान अर्जुन सिंह, छतरहपुर बिजावर या राजनगर से बाला पटेल, निवाड़ी से अखिलेश अयाची, पौहरी से नरेन्द्र बिरथरे, भोपाल दक्षिण-पश्चिम से शैलेन्द्र शर्मा, सिलवानी से ठा. भगवान सिंह लोधी, खरगोन कसरावर से वीरेन्द्र पाटीदार, बहौरी बंद से राकेश पटेल, जबलपुर उत्तर-मध्य से शरद अग्रवाल, भिण्ड मैहगांव से देवेन्द्र सिहं नरवरिया, सतना से ममता पाण्डे, इछावर से डॉ. अजय सिंह पटेल, सांची से मुदित शेजवार, गंजबसौदा से हरिसिंह कक्काजी, लहार से रसाल सिंह, उज्जैन बडऩगर से संजय पटैल चीकली वाले, बैतूल प्रॉपर से योगी खण्डेवाल, डिण्डोरी से दुलीचंद उरैती शामिल हैं. 

सीएम के जिले में दो टिकट
बता दें पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर की चार विधानसभाओं में दो टिकट मांगे हैं. इन दो टिकटों में इछावर विधानसभा और सीहोर विधानसभा शामिल हैं. इछावर विधानसभा से पूर्व सीएम उमा भारती ने डॉ. अजय सिंह पटेल के लिए टिकट मांगा है. खास बात यह है कि बीते 40 सालों से इछावर विधानसभा में बीजेपी केवल और केवल करण सिंह वर्मा पर ही विश्वास जताती आ रही है. इस विश्वास का खामियाजा बीजेपी को यह हुआ कि अब तक इछावर विधानसभा से बीजेपी का दूसरा कोई बड़ा नेता उभरकर जिले व प्रदेश की राजनीति में नहीं आ सका है.

इसी तरह पूर्व सीएम उमा भारती ने दूसरा टिकट सीहोर विधानसभा से मांगा है. सीहोर विधानसभा से पूर्व सीएम उमा भारती ने गौरव सन्नी महाजन के लिए टिकट मांगा है. बता दें गौरव सन्नी महाजन बीजेपी के पुराने घरानों में शामिल हैं. महाजन परिवार जनसंघ-बीजेपी के गठन से ही शामिल रहा है. खास बात यह है कि सीहोर विधानसभा में बीते 33 सालों में बीजेपी को कोई मूल बीजेपी के प्रत्याशी नहीं मिल सका है. इन 33 सालों में बीजेपी सीहोर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस से आए प्रवासी नेताओं के भरोसे ही चली आ रही है.

39 प्रत्याशी हो चुके घोषित, 60 की घोषणा जल्द
भारतीय जनता पार्टी 2023 के रण को जीतने के लिए अब तक 39 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है. बताया जा रहा है कि जल्द ही बीजेपी 60 से अधिक प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करने जा रही है. बीजेपी के 39 प्रत्याशियों में सबलगढ़ से सरला विजेन्द्र रावत, सुमावली से अदल सिंह कंसाना, गोहद से लालसिंह आर्य, पिछोर से प्रीतम लोधी, चाचौड़ा से प्रियंका मीणा, चंदेरी से जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, बंडा से वीरेन्द्र सिंह लम्बरदार, महाराजपुर से कामख्या प्रताप सिंह.

छतरपुर से ललिता यादव, पथरिया से लखन पटेल, गुन्नौर से राजेश कुमार वर्मा, चित्रकूट से सुरेन्द्र सिंह गहरवार, पुष्पराजगढ़ से हीरासिंह श्याम, बड़वारा से धीरेन्द्र सिंह, बरगी से नीरज ठाकुर, जबलपुर पूर्व से अंचल सोनकर, शाहपुरा से ओमप्रकाश धुर्वे, बिछाया से विजय आनंद मरावी, बैहर से भगतसिंह नेताम, लांजी से राजकुमार कराये, बरघाट से कमल कस्मोले, गोटेगांव से महेन्द्र नागेश, सौसर से नानाभाऊ मोहोड, पांढुर्णा से प्रकाश उइके, मुल्ताई से चंद्रशेखर देशमुख, भैंसदेही से महेन्द्र सिंह चौहान,

भोपाल उत्तर से आलोक शर्मा, भोपाल मध्य से धु्रवनारायण सिंह, सोनकच्छ से राजेश सोनकर, महेश से राजकुमार मेव, कसरावर से आत्माराम पटेल, अलीराजपुर से नागर सिंह चौहान, झाबुआ से भानू भूरिया, कुक्षी से जयदीप पटेल, धरमपुरी से कालूसिंह ठाकुर, राऊ से मधु वर्मा, तराना से ताराचंद गोयल, घाटिया से सतीश मालवीय शामिल हुए हैं.

 ये भी पढ़ें: MP Politics: 'चुनाव हारने के बाद डिप्रेशन में चले गए थे ज्योतिरादित्य सिंधिया!' दिग्विजय का सनसनीखेज दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट
इंदौर: महिला की पिटाई में खुलासा, पति नहीं, पूर्व मालिक आरोपी
इंदौर: महिला की पिटाई में खुलासा, पति नहीं, पूर्व मालिक आरोपी
दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget