एक्सप्लोरर

MP Election 2023: 'सबसे बड़ा सर्वे शिवराज सिंह चौहान है...', सर्वे में बहुमत के सवाल पर बोले मुख्यमंत्री

MP Elections 2023: पिछले दिनों एबीपी न्यूज़ और सी वोटर के ओपिनियन पोल में सीटों के लिहाज से मध्य प्रदेश में बीजेपी कांग्रेस से पिछड़ती नजर आ रही थी.

MP Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दावा किया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार भारी बहुमत से बन रही है. उन्होंने सभी तरह के सर्वे को झुठलाते हुए कहा कि सबसे बड़ा सर्वे शिवराज सिंह चौहान है. हालांकि, इसके बाद उन्होंने सर्वे से जुड़े सवाल टाल दिए. बता दें कि एबीपी और सी वोटर का सर्वे ने इन दिनों मध्य प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है. 

दरअसल, आज नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा तहसील पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान सबसे पहले अपनी 'लाडली बहनों' से मुलाकात की. उसके बाद वे गुरु पूर्णिमा पर स्वामी षणमुखानंद जी महाराज के दर्शन कर पत्रकारों से रूबरू हुए. इस दौरान पत्रकारों ने सवाल किया कि जो सर्वे आ रहे हैं, उसमें बीजेपी को पीछे बता रहे हैं. इसके जवाब में शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "सबसे बड़ा सर्वे शिवराज सिंह चौहान है और भारतीय जनता पार्टी  की सरकार भारी बहुमत से बनने जा रही है." 

37 फीसदी लोगों की पसंद सीएम शिवराज
बता दें कि पिछले दिनों एबीपी न्यूज़ और सी वोटर के ओपिनियन पोल में सीटों के लिहाज से मध्य प्रदेश में बीजेपी कांग्रेस से पिछड़ती नजर आ रही थी. हालांकि, नेतृत्व के मामले में सीएम शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस के सीएम पद के दावेदार कमलनाथ से बाजी मारते दिखे. सर्वे में शामिल लोगों से जब पूछा गया कि सीएम पद के लिए उनकी पसंद कौन है तो 37 फीसदी लोगों ने सीएम शिवराज सिंह चौहान का नाम लिया. साथ ही उनसे एक प्रतिशत कम यानी 36 फीसदी लोगों ने कमलनाथ को सीएम पद के लिए अपनी पसंद बताया. वहीं,12 फीसदी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम भी सीएम पद के लिए अपनी पहली पसंद के रूप में लिया. केवल एक फीसदी लोग ही दिग्विजय सिंह सीएम चाहते हैं. 

क्या है जनता की पसंद?
इसी तरह सर्वे में जनता से एक अन्य सवाल था कि मध्य प्रदेश में किस राजनीतिक पार्टी को सत्ता हासिल होगी? जनता की ओर से इसका जो जवाब मिला वो सूबे की राजनीति में असमंजस की स्थिति पैदा कर सकता है. यहां बीजेपी और कांग्रेस को पसंद करने वाले लोगों की संख्या एक समान थी. 44 फीसदी लोगों ने बीजेपी को अपनी पसंद बताया तो 44 प्रतिशत लोगों ने ही यह राय रखी कि कांग्रेस को मध्य प्रदेश में सरकार बनानी चाहिए. इसके अलावा 10 प्रतिशत लोगों ने कहा कि इन दोनों दलों से हटकर किसी तीसरी पार्टी की सरकार बननी चाहिए. वहीं, 2 प्रतिशत लोगों ने बसपा को अपनी पसंद बताया. 

सर्वे में सीटों के लिहाज से कांग्रेस आगे
सर्वे में सीटों के लिहाज से आए आंकड़ों में कांग्रेस मामूली बढ़त बनाती दिखी. जनता से सवाल किया गया कि किस दल को राज्य में कितनी सीटें मिल सकती है? जनता की राय में एमपी की कुल 230 सीटों में से कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस को 108-120 सीटें मिल सकती हैं. वहीं, बीजेपी को 106-118 सीटें मिलने का अनुमान हैं. एबीपी न्यूज़ और सी वोटर के सर्वे का लब्बोलुआब यह है कि फिलहाल मध्य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है.

ये भी पढ़ें

MP News: महाराष्ट्र में अजित पवार की बगावत पर दिग्विजय सिंह बोले- 'ना केवल डकैती की बल्कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget