एक्सप्लोरर

MP Elections: दिग्विजय सिंह बोले- 'चुनाव से पहले हो सकती है ED-IT की छापेमारी', BJP ने किया पलटवार

MP Elections 2023: दिग्विजय सिंह ने आशंका जताई कि कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई की सुगबुगाहट तेज हो रही है. इस पर मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पलटवार किया. जानें उन्होंने क्या कहा?

MP Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने ईडी (Enforcement Directorate) और आईटी की छापेमारी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि विधानसभा चुनाव के पहले मध्य प्रदेश में ईडी और आईटी की छापामार कार्रवाई हो सकती है. उन्होंने यह भी आशंका जताई कि कांग्रेस के नेताओं पर कार्रवाई की सुगबुगाहट तेज हो रही है. इस मामले में उनके आरोपों का जवाब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) ने दे दिया है.

दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि उन्हें समाचार पत्रों और अन्य माध्यमों से यह सूचना मिल रही है कि आने वाले समय में मध्य प्रदेश में विपक्ष के नेताओं के यहां इनकम टैक्स और ईडी के छापे पड़ सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश में आईटी और ईडी के नए दफ्तर खोले जा रहे हैं. नए अफसरों की तैनाती भी की जा रही है. इस पूरे मामले को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आगामी चुनाव से जोड़कर भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया है.  उन्होंने कहा "पिछले कई सालों से बीजेपी सत्ता में है. ऐसी स्थिति में बीजेपी के मंत्रियों और उनके करीबियों के यहां छापामार कार्रवाई की जानी चाहिए. कांग्रेस पिछले 18 सालों से विपक्ष में है, लेकिन मध्य प्रदेश में विपक्ष के नेताओं पर कार्रवाई की आशंकाएं जताई जा रही हैं. उन्होंने कहा सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग कर कांग्रेस के नेताओं को दबाने की कोशिश की जा सकती है."

वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के आरोपों का जवाब दे दिया है. उन्होंने कहा कि जो गलत है उसे हमेशा छापे और अन्य कार्रवाई का डर रहता है. भारतीय जनता पार्टी की सरकार में माफिया के खिलाफ लगातार कार्रवाई हुई है. इसी वजह से कांग्रेस के नेता घबराहट में है. उन्होंने कहा कि जब किसी ने कुछ गलत नहीं किया है तो उसे किस बात का डर है ? यदि कोई जांच होती है तो हो जाने देनी चाहिए. पहले से इतना भयभीत होना दाल में काला होने का प्रतीक है.

MP News: जबलपुर में वोटर आईडी बनाने के एवज में मांगी जा रही रिश्वत, लोकायुक्त ने बीएलओ को दबोच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sagar News: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
Indore News: इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget