एक्सप्लोरर

MP Election 2023: एमपी चुनाव के उम्मीदवारों को लेकर ADR की रिपोर्ट जारी, संपत्ति और आपराधिक रिकॉर्ड को लेकर चौंकाने वाले खुलासे

MP Election ADR Report : MP चुनाव से पहले एडीआर ने सभी उम्मीदवारों से संबंधित रिपोर्ट कार्ड जारी किया है. इसमें बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं.

Madhya Pradesh Election 2023 News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव मतदान से ठीक 8 दिन पहले एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने उम्मीदवारों का रिपोर्ट कार्ड जारी किया है. एडीआर द्वारा जारी रिपोर्ट कार्ड के अनुसार, मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में से बीजेपी के 200 उम्मीदवार करोड़पति हैं. जबकि कांग्रेस के 196 प्रत्याशी करोड़पति हैं. संपत्ति के मामले में बीजेपी उम्मीदवारों से ज्यादा कांग्रेस उम्मीदवारों के पास संपत्ति है. 

एडीआर द्वारा जारी किए गए वित्तीय और आपराधिक मामलों पर उम्मीदवारों के रिपोर्ट कार्ड के मुताबिक, मध्य प्रदेश में महज 10 फीसदी महिला उम्मीदवार हैं. इस बार मध्य प्रदेश में सबसे अधिक आम आदमी पार्टी ने महिला उम्मीदवारों को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है. बीजेपी और बीएसपी में सबसे कम महिलाओं उम्मीदवारवों को तवज्जो दी है. रिपोर्ट के अनुसार, कुल 28 उम्मीदवार मध्य प्रदेश में असाक्षर, 6 उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता जाहिर नहीं की है. 

कांग्रेस उम्मीदवारों की औसत संपत्ति सबसे अधिक
एडीआर द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के 29 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं. उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 2.89 करोड़ रुपए है. कांग्रेस उम्मीदवारों की औसत संपत्ति सबसे ज्यादा है. कांग्रेस उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 13.69 करोड़ रुपए हैं. बीजेपी उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 10.46 करोड़ है. आम आदमी पार्टी के 66 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 2.76 करोड़, बीएसपी के 181 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 1.96 करोड़ रुपये है. 

3 उम्मीदवारों की संपत्ति 1 हजार से कम
मध्य प्रदेश में बीजेपी के सबसे ज्यादा 200 उम्मीदवार करोड़पति हैं, जबकि कांग्रेस के 196 उम्मीदवार करोड़पति हैं. टॉप-3 करोड़पति उम्मीदवारों की बात करें, तो बीजेपी के चैतन्य कश्यप 296 करोड़ के साथ पहने नंबर पर है. जबकि दूसरे नंबर पर संजय पाठक 242 करोड़ और कांग्रेस के प्रत्याशी संजय शुक्ला 217 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ तीसरे नंबर पर हैं. 3 उम्मीदवारों की संपत्ति 1 हजार रुपए है. 

10 उम्मीदवारों पर दर्ज हैं हत्या के मामले
प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने वाले 10 प्रत्याशियों पर हत्या के प्रकरण दर्ज हैं, जबकि 17 उम्मीदवारों पर हत्या के प्रयास क मामले दर्ज है. 19 फीसदी उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें कांग्रेस के 61 उम्मीदवारों पर जबकि बीजेपी के 23 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं. बीएसपी के 16 उम्मीदवारों पर दर्ज आपराधिक मामले हैं. 24 उम्मीदवारों पर महिला अत्याचार के मामले भी दर्ज है. वहीं मध्य प्रदेश में आदिवासी आबादी और महिलाओं पर सभी पार्टियों का फोकस था, लेकिन उन्हें सिर्फ 10 फीसदी ही टिकट दिया गया.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget