एक्सप्लोरर

MP Election 2023: 'समाजवाद' में उलझता दिख रहा MP का चुनाव, क्यों बन रहे UP की राजनीति जैसे हालात?

MP Elections 2023: उत्तर प्रदेश की राजनीति जैसे हालात एमपी में भी बनते नजर आ रहे हैं. विधानसभा चुनाव से पहले एक-एक कर सभी समाज अपनी ताकत दिखाते नजर आ रहे हैं.

MP Elections 2023:  समाजवाद में उलझी उत्तर प्रदेश की राजनीति जैसे हालात मध्य प्रदेश में भी बनते दिखाई दे रहे हैं. मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में अब महज पांच महीने का समय शेष रह गया है. चुनावों के नजदीक आते ही अब एमपी में पहली बार सामाजिक समीकरणों पर जोर दिया जा रहा है. एक-एक कर सभी समाजें राजधानी भोपाल में अपना शक्ति प्रदर्शन कर एकजुटता का एहसास करा रही हैं और दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस और बीजेपी से समाज में ज्यादा से ज्यादा टिकट वितरण की मांग कर रही हैं.

बता दें चुनावी राज्य मध्य प्रदेश में साल के अंतिम महीनों में चुनाव होना है. चुनावों में अब महज पांच महीने का समय ही शेष बचा है. चुनावों के नजदीक आते ही मध्यप्रदेश के दोनों ही प्रमुख दल सत्ताधारी भाजपा और मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने सत्ता हथियाने के लिए एड़ी चोंटी का जोर लगाना शुरु कर दिया है. समाजों को साधने के लिए दोनों ही दल लुभावने वादे भी कर रहे हैं तो वहीं समाजों द्वारा राजधानी भोपाल में शक्ति प्रदर्शन कर अपनी एकजुटता का एहसास करा रहे हैं.

इन समाजों ने दिखाई ताकत
उत्तर प्रदेश की राजनीति की भांति ही पहली बार मध्य प्रदेश में भी समाज अपनी ताकत का एहसास करा रहे हैं. .अब तक एक दर्जन समाजों द्वारा राजधानी महाकुंभ, सम्मेलन सहित अन्य माध्यमों से एक जुटता का संदेश दिया है. शुरुआत क्षत्रीय समाज द्वारा की गई. करणी सेना के तत्वाधान में राजधानी में बड़ा प्रदर्शन किया गया था. तीन महीने पहले हुए इस प्रदर्शन में करणी सेना अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर के नेतृत्व में क्षत्रीयों ने प्रदर्शन किया था. इसके बाद अनुसूचित जाति वर्ग द्वारा अपनी ताकत का एहसास कराया और उत्तरप्रदेश के नेता चंद्रशेखर रावण के नेतृत्व में राजधानी भोपाल में बड़ा प्रदर्शन किया. इस दौरान करीब डेढ़ लाख लोग इकट्ठा हुए थे.

इसी कड़ी में एक दिन पहले ही राजधानी भोपाल में ब्राह्मण समाज का महाकुंभ और किरार समाज का परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया. दोनों ही कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए. विप्रजनों को साधने के लए सीएम चौहान ने भगवान परशुराम जयंती पर सरकारी अवकाश के साथ ही अन्य घोषणाएं की.

कुशवाह समाज ने मांगे 25-25 टिकट
इधर चुनावी साल में कुशवाह समाज भी लामबंद है. कुशवाह समाज ने बीते दिन राजधानी भोपाल में कार्यक्रम आयोजित किया. समाजजनों ने कहा कि दोनों ही पार्टियों में समाज के जनप्रतिनिधि है. कुशवाह समाज ने दोनों ही पार्टियों से मांग की है कि वे कुशवाह समाज के जनप्रतिनिधियों को आगामी विधानसभा चुनाव में 25-25 टिकट प्रदान करें. 

लोधी समाज के लिए उमा भारती ने भरी हुंकार
इधर लोधी समाज के लिए मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमा भारती भी हुंकार भर चुकी है. उमा भारती ने बीते दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखकर 22 मांगे पूरी करने की बात कही थी. पूर्व सीएम उमा भारती ने जो मांग रखी थी वह लोधी लोधा राजपूत समाज के बोर्ड का गठन बीरांगना रानी अवंतीबाई के नाम से किया जाए, डिंडोरी जिला का नाम बदलक रानी अवंतीबाई पुरम रखा जावे, 20 मार्च को बीरांगना रानी अवंतीबाई के बलिदान दिवस पर शासकीय अवकाश घोषित किया जाए, बीरांगना रानी अवंतीबाई जन्मस्थली मंकेडी बरगी बांध मूर्ति से सटी हुई 10 एकड़ जमीन पर पार्क निर्माण किया जाए.

की ये मांग
अखिल भारतीय लोधी-लोधा क्षत्रिय समाज के लिए भोपाल के छात्रावास की भूमि कोटरा सुल्तानाबाद भूमि खसरा क्रं. 108 रकबा 4000 वर्ग फीट के आपकी घोषणानुसार क्र. ए 1482 के अनुसार आबंटित करने का आदेश जारी करें, बीरांगना रानी अवंतीबाई के शहीद स्थल के पास देवी का मंदिर एवं तालाब का जीर्णोद्धार और बलिदान स्थल की फेसिंग प्रवेश द्वार पर गेट और सभा स्थल की सीढ़ी बनाई जाए. आपने 7 जनवरी 2018 को शहीद स्थल पर घोषणा की थी, शहीद स्थल पर 20 मार्च को बलिदान दिवस शासकीय स्तर पर मनाने के लिए संस्कृति विभाग से 3 लाख की मदद देने की घोषणा की थी वो केवल इसी साल मिले. इस राशि को बढ़ाकर 4 लाख रुपए किए जाएं, रायसेन के स्टेडियम का नाम बीरांगना रानी अवंतीबाई स्टेडियम नाम रखा जाए.

बड़ा मलहरा जिला छतरपुर में बन रहे हॉस्पिटल का नाम रानी अवंतीबाई के नाम पर रखा जाए, लाखनादौन जिला सिवनी में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का नाम बीरांगना रानी अवंतीबाई के नाम पर रखा जावे, बीरांगना रानी अवंतीबाई के नाम से जो वीरता पुरस्कार दिया जाता था वह बंद कर दिया गया है, उसे महिला बाल विकास विभाग से फिर चालू कराया जाए, कारगिल युद्ध में शहीद सुलतानसिंह नरवरिया की प्रतीका भिंड शहर में लगाई जाए और सतना में कारगिल शहीद छोटेलाल सिंह लोधी की प्रतिमा लगाई जाए.

यह भी पढ़ें: MP News: जनता की परेशानियों को हल नहीं कर पा रही MP सीएम हेल्पलाइन, 11 हजार शिकायतें अभी भी पेंडिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget