एक्सप्लोरर

MP News: बीजेपी की विकास यात्रा पर कमलनाथ का तंज, कहा- 'निकालनी चाहिए माफी और हिसाब यात्रा'

MP Elections 2023: कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सरकार अपने 18 वर्षों के पापों को चुनावी समय में धोना चाहती है, लेकिन प्रदेश की जनता बेहद समझदार है.

Bhopal News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने झाबुआ में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी की विकास यात्रा पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि प्रदेश बीजेपी और शिवराज सरकार विकास पर्व मना रही है. तरह-तरह की यात्राएं निकाल रही हैं. मैं तो कहता हूं इन्हें माफी यात्रा निकालनी चाहिए, हिसाब यात्रा निकालनी चाहिए और प्रदेश की जनता को अपने 18 वर्षों का हिसाब देना चाहिए.
 
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि छिंदवाड़ा में बागेश्वर धाम धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की राम कथा का आयोजन किया जा रहा है. मैंने देश के विभिन्न जगहों पर धार्मिक आयोजन देखे हैं, लेकिन इतना भव्य आयोजन जिसमें लगभग 8 लाख भक्तों ने कथा का पुण्य लाभ लिया हो ऐसा कार्यक्रम कभी नहीं देखा.  

'आदिवासी अत्याचार में नंबर 1 मध्य प्रदेश'
पूर्वी सीएम कमलनाथ ने कहा, "आज मध्य प्रदेश आदिवासी अत्याचारों में नंबर एक है, जो अखबारों के माध्यम से अपराध सामने आ जाते हैं. अभी तो कई ऐसे अपराध हैं जो जनता के सामने नहीं आ पाते. नेमावर की घटना हो नीमच खरगोन सीधी की घटना हो या प्रदेश को शर्मसार कर देने वाली अन्य घटनाएं." उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप है. 

'18 साल में अब आई बहनों की याद'
कमलनाथ ने कहा, "18 वर्षों बाद मुख्यमंत्री शिवराज को लाडली बहनों की याद आई, संविदाकर्मी, ठेका श्रमिक आशा उषा बहनों की याद आई. नौजवानों की याद आई. शिवराज सरकार अपने 18 वर्षों के पापों को चुनावी समय में धोना चाहती है, लेकिन प्रदेश की जनता बेहद समझदार है." 

'छिंदवाड़ा में आदिवासियों के जीवन में लाए परिवर्तन'
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा,"मेरा अपना जिला छिंदवाड़ा, धार के बाद प्रदेश का सबसे बड़ा आदिवासी जिला है, लेकिन हमने वहां आदिवासियों के जीवन में परिवर्तन लाने का प्रयास किया, फिर वह प्रयास झाबुआ, अलीराजपुर में क्यों नहीं किया गया. आज इतनी बड़ी जनसंख्या गरीबी रेखा से नीचे रह रही है और अपनी बुनियादी आवश्यकताओं के लिए सरकार की राह देख रही है. स्पष्ट है कि सरकार को इस क्षेत्र पर जैसा ध्यान देना चाहिए था वैसा नहीं दिया गया."

'44 साल के कार्यकाल पर गर्व'
कमलनाथ ने कहा, "मैं गर्व से कह सकता हूं कि मेरे 44 साल के राजनीतिक जीवन में मुझ पर कोई आरोप नहीं लगा पाया. उंगली नहीं उठा पाया. यह लोग जब देख रहे हैं कि कमलनाथ के विषय में बोलने के लिए कुछ नहीं है तो करप्शन की बातें कर रहे हैं. छिंदवाड़ा के लोगों से पूछ लीजिए प्रदेशभर के लोगों से पूछ लीजिए कभी आपने सुना है मेरे विषय में कोई आरोप हो. आज से डेढ़ महीने पहले मैंने मणिपुर के बारे में भोपाल प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोला था कि मणिपुर एवं अन्य जगहों पर हिंसा के बीज बोए जा रहे हैं. आज 90 दिन हो गए. आर्मी, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ होने के बावजूद भी मणिपुर में हिंसा शांत नहीं हो रही. भारतीय जनता पार्टी देशभर में अपने राजनीतिक लाभ के लिए हिंसा को प्रोत्साहन देने का कार्य कर रही है."

ये भी पढ़ें

Dhirendra Shastri: छिंदवाड़ा में पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा का समापन, कमलनाथ बोले- 'आप आते रहिए, हमारा मन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget