एक्सप्लोरर

MP Election 2023: टिकट बंटवारे में अपने 'वफादारों' को लेकर क्या बोले सिंधिया? कांग्रेस पर कसा तंज

MP Elecitons 2023: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि बीजेपी में टिकट वितरण में न मेरा है, न तेरा है. सभी भारतीय जनता पार्टी का हिस्सा हैं. बीजेपी में कांग्रेस की तरह कोई गुटबाजी नहीं है.

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं. इस बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को यहां कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनावों के लिए उम्मीदवारों का चयन करते समय जीतने की क्षमता के कारक पर विचार करती है, जबकि कांग्रेस में गुटबाजी हावी है.

दरअसल, मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव कार्यक्रम की अभी तक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से बीजेपी ने 17 अगस्त को चुनावों के प्रदेश की 39 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी.

'कांग्रेस में है गुटबाजी'
बीजेपी की यहां आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी के बैठक से इतर सिंधिया ने संवाददाताओं से कहा, "बीजेपी में टिकट वितरण में न मेरा है, न तेरा है. सभी भारतीय जनता पार्टी का हिस्सा हैं. बीजेपी में कांग्रेस की तरह कोई गुटबाजी नहीं है. जिस व्यक्ति के जीतने की अच्छी संभावना होती है, वह नामांकित हो जाता है."

सिंधिया के पांच वफादारों ने छोड़ी पार्टी
वह बीजेपी द्वारा पहली सूची में उनके वफादारों को टिकट नहीं दिए जाने के सवाल का जवाब दे रहे थे. मार्च 2020 में सिंधिया के साथ बीजेपी में शामिल हुए उनके वफादारों में से पांच लोग पिछले दो महीनों में कांग्रेस में लौट चुके हैं. ताजा मामला बीजेपी कार्यसमिति के सदस्य रहे समंदर पटेल का है जो दो दिन पहले ही कांग्रेस में शामिल हुए हैं. उम्मीदवारों की सूची में सिंधिया वफादारों में से एक रणवीर जाटव को जगह नहीं मिली है.

सिंधिया के साथ बीजेपी में गए थे रणवीर जाटव
रणवीर जाटव ने पिछले चुनाव में भिंड जिले के गोहद से बीजेपी के एससी (अनुसूचित जाति) प्रकोष्ठ के प्रमुख लालसिंह आर्य को 23,000 से अधिक वोटों से हराया था. उन्होंने मार्च 2020 में सिंधिया खेमे के अन्य कांग्रेस विधायकों के साथ इस्तीफा दे दिया और नवंबर में बीजेपी के उम्मीदवार के रूप में उपचुनाव लड़ा, लेकिन कांग्रेस के मेवाराम जाटव से हार गए. कांग्रेस के इस दावे पर कि बीजेपी सरकार के तहत मध्य प्रदेश में "50 प्रतिशत कमीशन राज व्याप्त है" सिंधिया ने विपक्षी दल से आत्मनिरीक्षण करने को कहा.

'लोगों के कल्याण के लिए काम करती है बीजेपी'
केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ने कहा, "मध्य प्रदेश में उनके (कांग्रेस) 15 महीने के शासन (दिसंबर 2018 से मार्च 2020 तक) में किसानों, युवाओं और महिलाओं के साथ विश्वासघात किया गया. इसके विपरीत बीजेपी सरकार सुशासन और लोगों के कल्याण के लिए काम करती है."

ये भी पढ़ें

MP News: अमित शाह ने कांग्रेस के इस बड़े नेता को बताया 'श्रीमान बंटाधार', कहा- 'उन्हें हटाकर जनता ने...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget