एक्सप्लोरर

MP Election 2023: 'जिन्हें जाना था वे पहले ही चले गए...', सिंधिया का जिक्र कर दिग्विजय सिंह ने कही ये बात

MP Elections 2023: दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस बार बीजेपी से बागी हुए ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं क्योंकि उन्होंने अपनी उम्मीदवारी वापस नहीं ली है. उन्होंने कांग्रेस को 130 सीटें मिलने का दावा किया.

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर निशाना साधा. सिंह ने सिंधिया के कांग्रेस छोड़ बीजेपी में जाने को लेकर भी तंज कसा. इसके अलावा उन्होंने बागी नेताओं को लेकर बीजेपी पर भी निशाना साधा.

दिग्विजय सिंह टिकट बंटवारे को लेकर बोल रहे थे इस दौरान उन्होंने कहा, "राज्य की 230 सीटों में से कुछ को छोड़कर 90-95 प्रतिशत निर्वाचन क्षेत्रों में टिकट बंटवारे को लेकर कोई विवाद नहीं है. उन्होंने कहा कि थोड़ा असंतोष तो था क्योंकि प्रत्येक सीट के लिए 10-12 उम्मीदवार थे. दल-बदल की स्थिति रोकने के लिए कांग्रेस द्वारा उठाए गए कदमों पर सिंह ने कहा, जिन्हें जाना था वे पहले ही पार्टी छोड़ चुके हैं. मुझे नहीं लगता कि उस मानसिकता का कोई भी व्यक्ति अब पार्टी में बचा है."

उन्होंने कहा, ''यह कलह बीजेपी में भी थी और मेरी जानकारी के अनुसार, इस बार बीजेपी से बागी हुए ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं क्योंकि उन्होंने अपनी उम्मीदवारी वापस नहीं ली है." 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अब उसकी विचारधारा के साथ गठबंधन करने वाले लोग हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि वे किसी के साथ समझौता नहीं करेंगे. "इसके अलावा हमने राजनीतिक प्रबंधन से भी बहुत कुछ सीखा है. पहले जो छोटी-मोटी गलतियां हुईं, उन्हें दोहराया नहीं जाएगा."

130 सीटें जीतने का जताया भरोसा
सत्तर वर्षीय कांग्रेस नेता ने राज्य में 130 से अधिक सीटें जीतने का भरोसा जताया. मध्य प्रदेश में 230 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत की सरकार बनाने के लिए पार्टी के 116 विधायकों का निर्वाचित होना जरूरी है.

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर अपने बेटों को राजनीति में बढ़ावा देने का आरोप है जिसे सिंह ने पूरी तरह गलत बताया. टिकट बंटवारे के लेकर कमलनाथ की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे पर टिप्पणी के बारे में कांग्रेस नेता ने कहा कि इसे उस संदर्भ को देखना चाहिए जिसमें यह बयान दिया गया था.

कमलनाथ से विवाद की खबरों पर ये कहा
बीजेपी ने कमलनाथ के बयान को पार्टी में कलह का संकेत करार दिया था. उन्होंने कहा, "यह कथन सिर्फ एक जुमला था. मेरा मानना है कि राजनीति में रहने वालों को मोटी चमड़ी वाला होना चाहिए. मैंने कभी इन बातों पर ध्यान ही नहीं दिया. उन्हें जो कहना है, कहने दीजिए, लेकिन मैं अपने तरीके से चलता हूं."

ये भी पढ़ें

MP Election 203: सिंधिया के नहीं होने से कांग्रेस पर पड़ेगा फर्क? जानें- दिग्विजय सिंह ने क्या दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget