एक्सप्लोरर

MP Election 2023: दिग्विजय सिंह के पीठ फेरते ही लगे 'मुर्दाबाद' के नारे, बीजेपी नेता ने वायरल किया वीडियो

MP Assembly Election 2023: कांग्रेस विधायक सुरेश के खिलाफ आवाज उठाने पर दिग्विजय सिंह कार्यकर्ताओं से नाराज हो गए और उठकर जाने लगे, तभी विधायक सुरेश के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई. 

Slogans Against Digvijaya Singh: बीजेपी प्रत्याशियों की सूची के बाद कुछ जगह खिलाफत के स्वर उठे. टिकट नहीं मिलने से नाराज कुछ बीजेपी नेताओं ने बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता भी ली है तो इधर कांग्रेस ने अभी अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है, लेकिन उससे पहले ही कांग्रेस में भी विरोध के स्वर उठने लगे हैं. डबरा से भोपाल आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह से मुलाकात की. संतुष्टि नहीं मिलने पर व दिग्विजय के पीठ फेरते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुर्दाबाद के नारे लगा दिए. यह वीडियो बीजेपी प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने सोशल मीडिया ट्वीट किया.

बता दें डबरा से कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह से मिलने के लिए भोपाल आए. यह कार्यकर्ता दिग्विजय सिंह ने अपने नेता को टिकट देने की मांग कर रहे थे, जबकि सुरेश नामक नेता के विरोध में थे. इन कार्यकर्ताओं को दिग्विजय सिंह ने समझाया कि पहली बार कांग्रेस पार्टी सर्वे करा रही है. एक सर्वे कमलनाथ ने करवाया, एक सर्वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने करवाया है, जबकि एक सर्वे राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा भी करवाया गया है. 

सर्वे के हिसाब से टिकट बंटवारे का वादा
दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समझाते हुए कहा कि कांग्रेस के सर्वे में जो आएगा उसके हिसाब से टिकट वितरण किए जाएंगे. आप लोगों को जो भी बात कहना है लिखित हैं कमलनाथ जी के घर पर जाकर दे आइए. निर्णय फिर कमलनाथ और कांग्रेस पार्टी लेगी. इसके बाद हमें हाथ के पंजे को ही जिताना है, दिग्विजय सिंह ने कहा कि आप उसके पक्ष में हो कि नहीं. इतना कहने पर कार्यकर्ता बोले हम सुरेश के पक्ष में नहीं है. 

फिर नाराज होकर दिग्विजय सिंह चले गए और बोले आप मुझसे बात मत कीजिए. दिग्विजय सिंह के जाते ही कार्यकर्ता सुरेश मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे. यह सुन दिग्विजय सिंह एक बार फिर से कार्यकर्ताओं के पास आए और बोले मुझे आपसे उम्मीद नहीं थी कि आप कांग्रेस का विरोध करेंगे, लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने और नारेबाजी करते रहे, जिसके बाद दिग्विजय सिंह भी वहां से चल दिए. 

बीजेपी ने कसा तंज
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की इस नारेबाजी का वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी ने भी तंज कसा है. बीजेपी प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि टिकट घोषित होने के पहले ही आक्रोश शुर्रू. डबरा के कांग्रेस विधायक के विरोध में दिग्विजय सिंह जी के बंगले के बाहर लगे मुर्दाबाद के नारे. बता दें दल बदल की राजनीति के मामले में अब तक बीजेपी पिछड़ रही थी, लेकिन अब बीजेपी को भी कांग्रेस की सूची आने का इंतजार है.

यह भी पढ़ें: MP Election 2023: कमलनाथ का सीएम शिवराज के बयान पर पलटवार, बोले-' मुझे और पूरे हिंदुस्तान को गांधी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget