एक्सप्लोरर

MP Election 2023: इस साल कमलनाथ के विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने की चर्चा, अब कांग्रेस के बयान से साफ हुई तस्वीर

Kamal Nath in MP Election 2023: हाल ही में कमलनाथ ने पत्रकार मिलन समारोह में कई मुद्दों पर अनौपचारिक बातचीत की. इसके बाद यह चर्चा तेज हो गई कि कमलनाथ ने विधानसभा चुनाव न लड़ने का एलान कर दिया है

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इससे पहले सभी बड़ी पार्टियां जीत की कोशिशों में लगी हैं. इसके लिए सभी दल अपने संभावित सीएम चेहरे के चयन के लिए विचार-मंथन कर रहे हैं. वहीं, कांग्रेस में चेहरे की कॉन्ट्रोवर्सी भी जोर पकड़ चुकी है. कमलनाथ के सीएम फेस बनने की चर्चा ने उन्हीं की पार्टी में विरोध खड़ा कर दिया था. इस बीच एक बड़ी चर्चा ये होने लगी कि कमलनाथ चुनाव ही नहीं लड़ेंगे. आइए जानते हैं क्या है इसकी सच्चाई...

दरअसल, कुछ दिन पहले पीसीसी चीफ कमलनाथ ने अपने आवास पर पत्रकारों को आमंत्रित किया था और अनौपचारिक बातचीत में कह दिया था, 'चुनाव लड़ूंगा नहीं, लड़वाऊंगा.' उनकी यह बात बाहर आई और इन कयासों ने तूल पकड़ लिया कि इस बार चुनावी मैदान में कमलनाथ नहीं उतरने वाले हैं. हालांकि, इन कयासों को विराम देते हुए कांग्रेस ने स्पष्टीकरण जारी किया है. 

कांग्रेस ने इन खबरों को बताया भ्रामक
कांग्रेस की तरफ से बताया गया है कि पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के विषय में कोई घोषणा नहीं की है. मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल के मीडिया विभाग ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि सोशल मीडिया पर चल रही इस तरह की खबरें पूरी तरह भ्रामक हैं. 

गौरतलब है कि हाल ही में कमलनाथ ने अपने निवास पर पत्रकार मिलन समारोह में कई मुद्दों पर अनौपचारिक बातचीत की थी. इसके बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा काफी चलन में आ गई कि कमलनाथ ने विधानसभा चुनाव न लड़ने का एलान कर दिया है और उनका कहना है कि अगर वह चुनाव लड़ते हैं, तो प्रदेश की दूसरी सीटों पर समय नहीं दे पाएंगे. 

'सीएम पद में रुचि नहीं'- कमलनाथ
खबर थी कि पत्रकारों के साथ बातचीत में कमलनाथ ने कहा है कि उनकी मुख्यमंत्री पद में रुचि नहीं है. वह केवल एमपी के बेहतर भविष्य के लिए कांग्रेस की सरकार बनाने में जुटे हैं. वह इलेक्शन लड़कर खुद को केवल एक क्षेत्र तक सीमित नहीं करना चाहते. 

यह भी पढ़ें: MP Election: क्या CM फेस के तौर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम पर मंथन कर रही है BJP? एमपी कांग्रेस नेता ने किया ये दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget