एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: सीएम शिवराज बोले- 'गाली खाने की पावर ऑफ अटॉर्नी दिग्विजय सिंह के नाम', कांग्रेस ने किया पलटवार

MP Election 2023: सीएम शिवराज ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा है कि कमलनाथ ने गाली खाने की पावर ऑफ अटॉर्नी दिग्विजय सिंह के नाम कर दी है. इस बयान पर कांग्रेस ने भी पलटवार किया है.

MP Assembly Election 2023: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा है कि कमलनाथ ने गाली खाने की पावर ऑफ अटॉर्नी दिग्विजय सिंह के नाम कर दी है. दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस बयान पर पलटवार करते हुए हमला बोला है.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस में अजीब परंपरा है, जहां पर गाली खाने की भी पावर ऑफ अटॉर्नी होती है. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ में गाली खाने की पावर ऑफ अटॉर्नी दिग्विजय सिंह के नाम कर रखी है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब कमलनाथ की सरकार थी, तब भी कमलनाथ ने सरकार चलाने की पावर ऑफ अटॉर्नी दिग्विजय सिंह के नाम कर रखी थी और दिग्विजय सिंह ने जैसी सरकार 15 महीने चलाई, सबको ध्यान है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर दिग्विजय सिंह को "मिस्टर बंटाधार" बोलकर संबोधित किया.

गुगली कौन खा रहा है यह जनता तय करेगी- कांग्रेस
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान पर कांग्रेस ने भी त्वरित टिप्पणी दे दी है. कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता केके मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने 18 वर्ष के कार्यकाल में 29000 घोषणाएं की है, जिनमें अधिकांश घोषणाएं पूरी नहीं हुई है, इसलिए जनता उन्हें गाली दे रही है और कोस रही है. मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के बीच हास्य और उपवास के दौरान बातचीत हुई है, जिसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुद्दा बना रहे हैं. उन्हें यह तय करना चाहिए कि उपवास के बीच कसे जाने वाले तंज और असलियत में झूठे वादे को लेकर दी जाने वाली गाड़ियों में क्या ज्यादा गंभीर है. उन्होंने यह भी कहा कि आने वाला विधानसभा चुनाव में जनता तय कर दी कि गाली कौन खा रहा है.

कपड़े फाड़ने के बयान से शुरू हुआ था सिलसिला
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हुआ जिसमें वे कांग्रेस के दावेदारों को यह कहते हुए नजर आ रहे थे कि आप दिग्विजय सिंह के कपड़े फाड़ो. इसके बाद मंच से दिग्विजय सिंह ने मजाकिया लहजे में कमलनाथ को से कहा कि पीसीसी चीफ होने के नाते आपको उम्मीदवार के ए और बी फार्म पर साइन करना है इसलिए कपड़े आपके फाड़े जाना चाहिए. दिग्विजय सिंह के बयान को सुनकर सभी ने खूब ठहाके लगाएं.

ये भी पढ़ें: MP News: केरल नगर निगम कमिश्नर की इंदौर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शुरुआती जांच में पुलिस ने बताई मौत की ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget