एक्सप्लोरर

MP Election 2023: दिग्गज विधायक को 13 लाख में हराकर बीजेपी प्रत्याशी तेज बहादुर चौहान ने बचाए पार्टी फंड, कैसे हुई बचत?

MP Election 2023: मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों को चुनाव खर्च के लिए 20-20 लाख रुपए दिए थे. उन्होंने मात्र 13 लाख रुपये में पूरा चुनाव लड़ लिया.

MP Election Results: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों ने मोटी रकम खर्च की मगर उनके हाथ निराशा लगी जबकि मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले की खाचरोद-नागदा विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी तेज बहादुर सिंह चौहान ने 13 लाख रुपए की राशि में दिग्गज विधायक दिलीप सिंह गुर्जर को हरा दिया. इसके बाद उन्होंने 7 लाख की रकम पार्टी को वापस लौटा दी. 

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों को चुनाव खर्च के लिए 20-20 लाख रुपए दिए थे. नागदा खाचरोद विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले बीजेपी प्रत्याशी तेज बहादुर सिंह चौहान के खाते में भी पार्टी ने 20 लाख रुपए डाले थे.

बीजेपी प्रत्याशी तेज बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि उन्होंने मात्र 13 लाख रुपए में पूरा चुनाव लड़ लिया, जबकि पार्टी को ₹700000 की बचत वापस लौटा दी. बीजेपी प्रत्याशी तेज बहादुर सिंह चौहान कांग्रेस के दिग्गज नेता और चार बार विधायक रहे दिलीप सिंह गुर्जर को हरा दिया. दोनों के बीच वोटों का अंतर 16000 के लगभग रहा.

तेज बहादुर सिंह चौहान पूर्व में उज्जैन के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं. उनकी ईमानदारी और सादगी की कई मिसाल दी जाती है. विधानसभा चुनाव के खर्च को लेकर भी तेज बहादुर सिंह चौहान ने पूरी ईमानदारी दिखाई. बीजेपी के जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुंडला के मुताबिक बीजेपी विधायक तेज बहादुर सिंह चौहान ने ₹700000 की बचत पार्टी को लौटाने की पेशकश कर दी है. उन्होंने एक-एक खर्च का पूरा हिसाब और विवरण दिया है. जिला अध्यक्ष ने बताया कि उज्जैन जिले की सभी सात विधानसभा सीट में केवल बीजेपी विधायक तेज बहादुर सिंह चौहान की सीट पर ही ₹700000 की बचत हुई है बाकी सीटों पर सभी राशि खर्च होने की जानकारी मिली है.

सबसे ज्यादा खर्च कर प्रचार वाहनों में हुआ

बीजेपी विधायक तेज बहादुर सिंह चौहान ने एबीपी न्यूज़ से चर्चा के दौरान बताया कि उनका सबसे ज्यादा खर्च कर प्रचार वाहनों पर हुआ है. इसके अलावा एक वाहन लेकर अपने स्वयं की गाड़ी से चुनाव प्रचार पर निकलते थे. उन्होंने घर-घर पर लोगों से बातचीत कर बीजेपी का प्रचार प्रसार किया. तेज बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि जो 40-50 कार्यकर्ता साथ में प्रचार के लिए निकलते थे, वे स्वयं के वाहन से पार्टी के लिए समर्पण भावना से चलते थे. उनके लिए नाश्ता और भोजन भी घर से आता था. उन्होंने होटल में भी अधिक राशि खान-पान पर खर्च नहीं की.

दो कार्यालय किराए पर लिए और जलपान का खर्च

बीजेपी विधायक तेज बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि उन्होंने नागदा और खाचरोद में दो कार्यालय खोलने के लिए भवन किराए पर लिए थे. उस पर कुछ राशि खर्च हो गई. इसके अलावा कार्यालय में आने वाले कार्यकर्ताओं के जलपान पर भी कुछ राशि खर्च हुई है. इस प्रकार कुल 13 लाख रुपए की राशि खर्ची हुई है. इस राशि में उन्होंने दो बार पूरे विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण किया है. 

Sukhdev Singh Gogamedi: 'विदेश भागने की थी तैयारी', पुलिस ने कर दिया प्लान फेल, 500 सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद ऐसे हुई गिरफ्तारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sagar News: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
Indore News: इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget