एक्सप्लोरर

MP Election 2023: एमपी का अगला CM होगा डॉक्टर या इंजीनियर? देखिए सियासत का एक और दांव-पेंच

MP Election: आम आदमी पार्टी के मैदान में उतर जाने के बाद अब सियासत और गर्मा गई है. अभी से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि AAP किसे ज्यादा नुकसान पहुंचाएगी? पार्टी अभी तक MP में मजबूत संगठन नहीं बना पाई है.

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में भावी मुख्यमंत्री के रूप में डॉक्टर या इंजीनियर का नाम आगे करते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) साक्षर और बुद्धिजीवी वर्ग के सामने एक बड़ा विकल्प रख सकती है. इसे लेकर पार्टी में मंथन चल रहा है. पार्टी पहले ही एलान कर चुकी है कि मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सभी 230 सीटों पर उतरने वाली है. अब भावी मुख्यमंत्री का चेहरा सामने आने के बाद बीजेपी और कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ने का दावा भी किया जा रहा है. 

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2023 में आम आदमी पार्टी भी अपना भाग्य आजमाने जा रही है. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि पार्टी सभी 230 विधानसभा सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस को कड़ी टक्कर देने वाली है. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि राजनीति में नकारात्मक और सकारात्मक दो प्रकार के विजन रहते हैं. नकारात्मक विजन में गुंडागर्दी, खरीद-फरख्त, धोखेबाजी, वादाखिलाफी होती है जबकि सकारात्मक राजनीति में शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाए गए उल्लेखनीय कदम शामिल हैं.  

इसे लेकर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब के उदाहरण भी दिए हैं. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव से भावी मुख्यमंत्री के चेहरे के बारे में जानकारी मांगी गई तो उन्होंने कहा कि अभी पार्टी का निर्णय आना बाकी है. पार्टी मध्य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के खिलाफ मुख्यमंत्री पद का चेहरा भी घोषित करेगी. पार्टी सूत्रों का कहना है कि आम आदमी पार्टी में हमेशा डॉक्टर, इंजीनियर और उच्च शिक्षित के साथ-साथ योग्य समाजसेवी और सेवाभावी लोगों को मौका मिलता है. इसलिए मध्य प्रदेश में आप डॉक्टर या इंजीनियर के चेहरे को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर सकती है. 

आम आदमी पार्टी किसे पहुंचाएगी नुकसान?
आम आदमी पार्टी के मैदान में उतर जाने के बाद अब सियासत और भी गर्मा गई है. अभी से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि आम आदमी पार्टी किसे ज्यादा नुकसान पहुंचाएगी? राजनीति के जानकार बताते हैं कि जिस पार्टी के पास सत्ता होती है हमेशा नई पार्टियां उन्हें अधिक नुकसान पहुंचाती है. इससे स्पष्ट है कि बीजेपी के लिए आम आदमी पार्टी कुछ सीटों पर मुश्किलें भी पैदा कर सकती है. उसी तरह कांग्रेस के लिए भी राह आसान नहीं होगी. 

आम आदमी पार्टी के लिए चुनौतियां
आम आदमी पार्टी अभी चुनाव को कम समय बचा होने के बावजूद पूरे मध्य प्रदेश में अपना संगठन मजबूत तरीके से खड़ा नहीं कर पाई है. मध्य प्रदेश के कई जिलों में तो आम आदमी पार्टी के पास कार्यकर्ता और नेताओं की बहुत अधिक कमी है. इसके अलावा उम्मीदवारों के चयन को लेकर भी अभी पार्टी ने कोई गाइडलाइन तय नहीं की है. दूसरी तरफ बीजेपी और कांग्रेस पूरी तरीके से चुनावी समर में कूद गई है. आम आदमी पार्टी को जनता के बीच विश्वास जमाने के लिए अभी से तैयारियां शुरू करना पड़ेगी. 

भावी मुख्यमंत्री को लेकर चुनावी शंखनाद
मिशन 2023 को लेकर सियासत का नया रूप देखने को मिल रहा है. इस बार भावी मुख्यमंत्री के दावे करते हुए चुनाव लड़े जा रहे हैं. जहां कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को भावी मुख्यमंत्री तय कर दिया गया है, वहीं बीजेपी ने शिवराज सिंह चौहान को ही अगले सीएम के रूप में प्रोजेक्ट किया है. अब आम आदमी पार्टी की बारी है.  

 यह भी पढ़ें: MP Assembly Election 2023: बीजेपी-कांग्रेस को महिलाओं से है सत्ता की आस, लुभाने के लिए इस तरह से लगे हैं दोनों दल

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट
इंदौर: महिला की पिटाई में खुलासा, पति नहीं, पूर्व मालिक आरोपी
इंदौर: महिला की पिटाई में खुलासा, पति नहीं, पूर्व मालिक आरोपी
दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget