एक्सप्लोरर

रेलवे ने हासिल की एक और उपलब्धि, भोपाल-इटारसी के बीच 47 किमी की तीसरी लाइन का काम पूरा

Indian Railways News: हबीबगंज-बरखेड़ा के बीच 47 किमी तीसरी लाइन बिछाने की सुपर क्रिटिकल परियोजना एक चुनौती थी. इस चुनौती को कोविड-19 अवधि के दौरान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया.

Indian Railways News: भारतीय रेलवे के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई है. रेलवे ने भोपाल-इटारसी के बीच 47 किलोमीटर की तीसरी लाइन बिछाने की सुपर क्रिटिकल परियोजना को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. पश्चिम मध्य रेल का भोपाल-इटारसी मार्ग भारतीय रेलवे का एक महत्वपूर्ण और व्यस्त रेल खंड है. वर्तमान में इस खंड पर प्रतिदिन औसतन 34 मालगाड़ियों के साथ 80 से अधिक जोड़ी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं. इस प्रकार इस रेलखंड की उपयोगिता 117 फीसद होती है.

हबीबगंज-बरखेड़ा के बीच 47 किमी तीसरी लाइन की चुनौती पार

हबीबगंज-बरखेड़ा के बीच 47 किमी तीसरी लाइन बिछाने की सुपर क्रिटिकल परियोजना एक चुनौती थी. इस चुनौती को कोविड-19 अवधि के दौरान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया. सुपर क्रिटिकल परियोजना की सफलता से रेलवे क्षमता में वृद्धि हुई है जिससे अधिक से अधिक ट्रेनों का संचालन किया जा सकता है. पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राहुल जयपुरियार का कहना है कि इस रेलखंड पर स्थित मध्य प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप का भी विकास होगा. उसके अलावा भोपाल और हबीबगंज के प्रमुख स्टेशनों से ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान के लिए प्लेटफार्म की उपलब्धता बढ़ जाएगी. इस तरह ये रेलखंड अब हमारे देश के सभी दिशाओं से रेल संपर्क प्रदान करेगा.

यात्री सुविधाओं के साथ विकसित कर स्टेशनों को मिला नया रूप

हबीबगंज-बरखेड़ा तीसरी लाइन परियोजना की कई मुख्य विशेषताएं हैं. हबीबगंज-बरखेड़ा तीसरी लाइन भोपाल-इटारसी रेलखंड का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. तीसरी लाइन की परियोजना के साथ विद्युतीकरण कार्य को 491 करोड़ रुपये की लागत से अंजाम दिया गया है. इस रेलखंड पर 6 रेलवे स्टेशन हैं, जिनमें सभी प्रमुख क्रॉसिंग स्टेशन हैं. सभी 6 स्टेशन भोपाल जंक्शन, हबीबगंज, मंडीदीप, मिसरोद, औबेदुल्लागंज, बरखेड़ा को प्लेटफॉर्म, फुटओवर ब्रिज और पुनर्निर्मित स्टेशन बिल्डिंग जैसी उन्नत यात्री सुविधाओं के साथ विकसित कर नया रूप दिया गया है. इस खंड में महत्वपूर्ण 8 बड़े पुल, 45 छोटे पुल और 8 रोड ओवर ब्रिज हैं. इसके अलावा इस तीसरी लाइन रेल खंड पर 48 कर्व भी शामिल हैं.

Rajasthan Petrol Diesel: अब राजस्थान को भी मिलेगी गुड न्यूज, कम हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

Anand Mahindra Padma Awards: क्यों आनंद महिंद्रा ने कहा- मैं पद्म पुरस्कार के लायक नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget