एक्सप्लोरर

मुरैना के सिविल लाइंस थाने के हवालात में लटका मिला हत्या के आरोपी का शव, 3 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

Police Custody Death in Morena: मुरैना में युवक की हवालात में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उसके परिजनों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया.

Morena News Today: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में रविवार (1 सितंबर) सुबह हत्या के एक आरोपी का शव थाने की हवालात में लटका हुआ मिला. इसकी सूचना मिलते ही आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया. इस घटनाक्रम में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. 

अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उप जिलाधिकारी भूपेंद्र सिंह कुशवाहा ने मीडिया को बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे सिविल लाइंस थाने की हवालात में खिड़की से बंधे कपड़े से बालकृष्ण जाटव उर्फ ​​सन्नी का शव लटकता हुआ मिला था, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई.

'हत्या के आरोप में किया गया गिरफ्तार'
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए उप जिलाधिकारी भूपेंद्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि मूल रूप से ग्वालियर के रहने वाले सन्नी को एक रिश्तेदार की हत्या के आरोप में शनिवार (31 अगस्त) को गिरफ्तार किया गया था, जिसका शव पिछले साल दिसंबर में जिले में एक नहर के पास मिला था।

दूसरी तरफ मृतक के परिजनों ने युवक की हवालात में मौत पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. मृतक सन्नी के परिवार ने उसकी गिरफ्तारी के समय को चुनौती देते हुए दावा किया है कि उसे चार दिन पहले हिरासत में लिया गया था.

तीन पुलिस कर्मी निलंबित
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद ठाकुर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने घटनास्थल का दौरा किया. इसके बाद पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने हिरासत में मौत के मामले में थाना प्रभारी एंव निरीक्षक रामबाबू यादव और एक हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है. 

मृतक के परिजनों का थाने पर प्रदर्शन
घटना को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद ठाकुर ने कहा, "प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि सन्नी की मौत आत्महत्या से हुई है." इस बीच सन्नी के परिवार और परिचितों के जरिये प्रदर्शन शुरू किए जाने के बाद थाने के आसपास बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: एमपी में फिर मेहरबान हुए इंद्रदेव! इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कोलार डैम के खोले जा सकते हैं गेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget