एक्सप्लोरर

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में तीन माह में ही बढ़ गए एक लाख से अधिक मतदाता, जानें वोटर लिस्ट में कैसे और कब जुड़ता है नाम

MP News: प्रदेश में मतदाताओं की संख्या बढ़कर अब पांच करोड़ 40 लाख 94 हजार 746 हो गई है. इससे पहले  पांच जनवरी 2023 को प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार प्रदेश में पांच करोड़ 39 लाख 87 हजार 876 मतदाता थे.

MP Politics: मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में पांच करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. प्रदेश में मतदाताओं की संख्या में 5 करोड़ 40 लाख हो गई है. प्रदेश में पिछले तीन महीनों में एक लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने नाम मतदाता सूची में जुड़वाए हैं. प्रदेश के मतदाताओं को विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए दो और मौके मिल सकते हैं.

आपको बता दें कि प्रदेश में तीन माह में एक लाख 6 हजार 870 मतदाता बढ़ गए हैं.मतदाता सूची में 38 हजार 235 वे नए मतदाता भी शामिल हैं, जिन्होंने 1 जनवरी 2023 से 1 अप्रैल की अर्हता तिथि में 18 साल की उम्र पूरी कर ली है. इन लोगों ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए अग्रिम रूप से आवेदन दिया था. जिन मतदाताओं का नाम सूची में जुड़ गया है वे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सीईओ मध्य प्रदेश की वेबसाइट और वोटर हेल्पलाइन एप को डाउनलोड कर मोबाइल पर अपना नाम देख सकते हैं. वे नागरिक जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं था, उन्होंने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन अपना नाम जुड़वाया.

मतदाता सूची में कब कब जुड़ता है नाम 
मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए चार तिथियां निर्धारित की गई हैं. 1 जनवरी, 1 अप्रैल. यह दोनों ही तारीखें निकल गईं हैं, अब 1 जुलाई और 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे.

इसके लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसके साथ ही वे नागरिक जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है वे भी ऑनलाइन और ऑफलाइन अपना आवेदन जमा कर सकते हैं.इसके अलावा जिन युवाओं ने 17 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है, वे भी अग्रिम रूप से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं. इसके बाद 18 वर्ष की आयु पूर्ण करते ही उनका नाम मतदाता सूची में जुड़  जाएगा. 

मध्य प्रदेश में कुल कितने मतदाता हैं 
प्रदेश में मतदाताओं की संख्या बढ़कर अब पांच करोड़ 40 लाख 94 हजार 746 हो गई है.इससे पहले  पांच जनवरी 2023 को प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार प्रदेश में पांच करोड़ 39 लाख 87 हजार 876 मतदाता थे.तीन माह में मतदाताओं की संख्या में एक लाख 6 हजार 870 की वृद्धि हुई है.प्रदेश में पुरुष मतदाताओं की संख्या दो करोड़ 80 लाख 10 हजार 110 है,जबकि महिला मतदाताओं की संख्या दो करोड़ 60 लाख 83 हजार 368 है. वहीं दिव्यांग मतदाताओं की संख्या चार लाख 82 हजार 148 है. थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 1268 है.

ये भी पढ़ें

Women against Liquor Shop: उमा भारती के पत्थरकांड की गूंज उज्जैन तक ! शराब की दुकान खोलने के विरोध में सड़क पर उतरीं महिलाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget