एक्सप्लोरर

Char Dham Yatra: 'चार धाम यात्रा पर अभी न जाएं', भारी भीड़ और 11 लोगों की मौत के बाद MP सरकार की अपील

Char Dham Yatra News: चार धाम यात्रा शुरू हो चुकी है. इस बीच भीड़ को देखते हुए एमपी सरकार ने लोगों से अपील करते हुए चार धाम यात्रा का प्रोग्राम स्थगित करने की बात कही है.

Madhya Pradesh News: उत्तराखंड में चार धाम यात्रा पर जाने का मन बना रहे मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं से प्रदेश सरकार ने अभी न जाने की अपील की है. मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार के धार्मिक न्यास, धर्मस्व, संस्कृति और पर्यटन मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने अपील करते हुए चार धाम यात्रा का प्रोग्राम स्थगित करने की बात कही है. 

मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने अपील करते हुए कहा कि फिलहाल उत्तराखंड चार धाम यात्रा पर जाने की प्लानिंग स्थगित कर दें. उन्होंने कहा कि दर्शनार्थियों की संख्या अधिक होने से यमुनोत्री-गंगोत्री मार्ग पर लंबा जाम लग गया है. केदारनाथ मार्ग पर भी श्रद्धालुओं को बीच-बीच में रोकना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड यात्रा पर देश भर से लाखों की तादाद में श्रद्धालु पहुंच गए हैं. ऐसे में वहां अव्यवस्था फेल गई है. जगह-जगह जाम की स्थिति भी बन जा रही है. 

32 श्रद्धालुओं के जत्थे में तीन की मौत
बता दें चार धाम यात्रा पर अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है. 10 मई को भी दो पुरुष सहित एक महिला की मौत हुई है. छह मई को मध्य प्रदेश से 32 श्रद्धालुओं का जत्था चार धाम यात्रा के लिए रवाना हुआ था, जहां 10 मई को यमुनोत्री में बीना के पुजारी रामगोपाल रावत, नीमच की संपत्ति बाई धाकड़ और इंदौर के रामप्रसाद रावत की मौत हो गई है. परिजन ने यमुनोत्री में दाह संस्कार किया है.

रील्स बनाने पर लगी रोक
वहीं एक नया आदेश जारी किया गया, जिसमें साफतौर मंदिर परिसर के 50 मीटर दायरे में रील्स बनाने पर पूरी तरह बैन लगाया गया है. उत्तराखंड शासन की इस आदेश में कहा गया कि प्रदेश में चार धाम यात्रा संचालित की जा रही है, जिसमें बड़ी तादाद में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं. इसके लिए शासन-प्रशासन व्यवस्था बनाने का काम कर रहा है, लेकिन कुछ लोग जो वीडियो शूट या रील्स बना रहे हैं, उससे श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है.

लोग उन्हें देखने के लिए भीड़ लगाकर एक ही जगह एकत्रित हो रहे हैं, जिससे यात्रियों को दर्शन-पूजन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है. श्रद्धालुओं को असुविधा न हो, इसलिए चार धाम यात्रा के मंदिरों के परिसर के 50 मीटर दायरे में रील्स या वीडियो शूट पर पूरी तरह से बैन लगाया गया है.

यह भी पढ़ें: क्या आप छिंदवाड़ा सीट जीत पाएंगे? शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान, 'हम केवल...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
UCC Bill in MP LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget