एक्सप्लोरर

महू हिंसा पर BJP की विधायक ऊषा ठाकुर का दावा, 'खौलते पानी में मिर्च का पाउडर डालकर...'

Mhow Violence: महू में हिंसा को लेकर विधायक ऊषा ठाकुर ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि राष्ट्रद्रोही हरकत करेंगे तो बर्दाश्त नहीं होगी. पत्थर कौन लेकर आया था, इस सवाल पर उन्होंने गंभीर आरोप लगाए.

Usha Thakur On Mhow Violence: मध्यप्रदेश के महू शहर में रविवार को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की जीत के जश्न के दौरान विवाद खड़ा हो गया. दो गुट आपस में भिड़ गए. इस दौरान आगजानी और पथराव भी किया गया. कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है. अब इस मामले को लेकर महू की विधायक ऊषा ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है. 

एबीपी न्यूज के खास शो 'महादंगल' में जब महू विधायक से पूछा गया कि आप बीती रात घटनास्थल पर पहुंचीं थीं. आपने कई लोगों से भी बातचीत की. किस वजह से हिंसा हुई और अभी क्या हालात हैं? इस सवाल पर विधायक उषा ठाकुर ने कहा, ''लोग टीम इंडिया की जीत का जश्न मना रहे थे. उस जश्न की खुशी में जब रैली में बच्चे निकले. जैसे ही बच्चे गली में निकले, वहां पर गली में दो-तीन बाइक लगाकर उनका रूट बदल दिया गया. ऐसी पत्थरबाजी की गई, जिसकी कल्पना नहीं कर सकते हैं. 

'खौलते पानी में मिर्च का पाउडर डालकर पुलिस पर भी हमला'

उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, ''खौलते पानी में मिर्च का पाउडर डालकर पुलिस वालों पर भी भारी पथराव किया. ऐसी मानसिकता के नागरिकों को कठोरतम दंड देना ही होगा. राष्ट्र द्रोह की धाराएं इनके ऊपर लगे और इन्हें कठोरतम दंड मिलेगा. मुख्यमंत्री जी ने भी ये आश्वासन दिया है.'' 
 
25 मोहल्लों में पत्थरबाजी की घटनाएं- ऊषा ठाकुर

जब उनसे पूछा गया कि पत्थरबाजी की घटनाएं कहां-कहां हुई. इस पर उन्होंने कहा, ''25 जगहों पर पत्थरबाजी की गई. कच्ची बाजार हो, जामा मस्जिद वाला एरिया हो, ऐसे 25 मोहल्लों में इस तरह की घटनाएं हुईं. एक मोहल्ले में पुलिसकर्मी आए और कंट्रोल करे तो उधर दूसरे मोहल्ले में पत्थरबाजी हुई. सैकड़ों गाड़ियों को जला दिया गया. घरों के कांच तोड़ दिए गए. इन सबकी राशि भी दंगाइयों से वसूल की जाएगी.'' 

राष्ट्रद्रोही हरकत बर्दाश्त नहीं होगी- ऊषा ठाकुर

'महादंगल' शो में जब उनसे पूछा गया कि आपलोगों के ऊपर भी आरोप लग रहे हैं. पुलिस तो अभी कह नहीं रही है कि मुस्लिम पक्ष की ओर से हंगामा शुरू हुआ या हिंदू पक्ष की ओर से शुरू हुआ लेकिन आप कह रही हैं कि राष्ट्रवादी लोगों ने भारत की जीत पर जश्न मनाया और जो भारत के विरोधी हैं वहां पर हंगामा काटने लगे. आप लोग भी पूरे मामले को हिंदू मुस्लिम का रंग दे रही हैं. इस पर महू विधायक ने कहा, ''इसमें कोई रंग-बंग देने की बात नहीं है. राष्ट्रद्रोही हरकत करेंगे तो बर्दाश्त नहीं होगी. 

लिस्टेड अपराधियों के खिलाफ रासुका भी लगे- ऊषा ठाकुर

विधायक ऊषा ठाकुर से पूछा गया कि क्या उपद्रवियों के खिलाफ रासुका (NSA) भी लगेगा. इस पर उन्होंने कहा, ''लिस्टेड अपराधियों के खिलाफ रासुका भी लगे और अवैध अतिक्रमण भी तोड़े जाएंगे. जब उनसे पूछा गया कि रात में आपने क्या देखा? इस पर विधायक ने कहा, ''रात को जब मैं गली मोहल्ले में गई तो वहां देखा कि पत्थरों की जैसे बाढ़ आई हो. इतने पत्थर थे कि प्रशासन उठाते-उठाते थक गया. घरों के टूटे हुए शीशे, निर्दोष लोगों की पिटाई हुई.'' 

इतने सारे पत्थर कौन लेकर आया था? इस सवाल पर उन्होंने कहा, ''ये जांच का विषय है, सब इन्हीं के घरों को इकट्ठे थे. अल्पसंख्यक समाज के घरों में जखीरा बड़ी मात्रा में इकट्ठा था. 
  
हिंदू पक्ष पर लग रहे आरोपों पर क्या बोलीं ऊषा ठाकुर?

जब महू विधायक से पूछा गया कि आरोप हिंदू पक्ष पर भी लग रहे हैं कि भड़काऊ भाषण देने चले गए थे और जामा मस्जिद के बाहर नारे लगाए जा रहे थे. सुतली बम भी अंदर फेंक दिया. इस पर विधायक ऊषा ठाकुर ने कहा, ''भाषण हुआ हो तो उसकी क्लिपिंग बताएं. मान लीजिए अगर बम फेंका है तो आप भी जाएं और एफआईआर कीजिए. ये तो मतलब नहीं है कि आप पूरे शहर में आग लगा दें.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget