एक्सप्लोरर

Mahashivratri 2024: शिव जी की भक्ति में डूबे सीएम मोहन यादव, महाकाल समेत इन मंदिरों में किया जलाभिषेक

Happy Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के अवसर पर सीएम मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के विभिन्न शिव मंदिरों में पूजा अर्चना की. सबसे पहले वह उज्जैन के महाकाल लोक पहुंचे और बाबा महाकाल की पूजा की.

Mahashivratri 2024 Puja: महाशिवरात्रि के अवसर पर मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव (Mohan Yadav) ने उज्जैन और खजुराहो के प्रसिद्ध शिव मंदिरों (Shiv Mandir) में जलाभिषेक किया. सीएम मोहन यादव ने सबसे पहले उज्जैन के महाकाल (Mahakal Mandir) मंदिर में परिवार के साथ पूजा-अर्चना की. सीएम मोहन यादव इस दौरान पीले रंग की धोती और गमछा पहने नजर आए. इसके बाद उन्होंने उज्जैन के ही हाटकेश्वर मंदिर में पारद शिवलिंग का दर्शन-पूजन किया. पूजा करती हुई तस्वीर भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की. 

सीएम मोहन यादव ने शुक्रवार को खुजराहो का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने मंत्रोच्चारण के बीच खजुराहो के प्रसिद्ध मतंगेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया. उनके साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पार्षद डॉ. महेंद्र सिंह भी मौजूद थे. मंदिर से बाहर निकलते हुए उन्होंने आम लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. 

सुबह-सुबह परिवार के साथ महाकाल मंदिर पहुंचे सीएम 
सीएम मोहन यादव ने मंदिरों में पूजा अर्चना करने के बाद 'एक्स' पर तस्वीरें भी शेयर की हैं और आम जनता के लिए शुभकामना संदेश भी जारी किया है. उन्होंने लिखा, ''ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्।। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन व पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया. आप सभी को महाशिवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं.''

उज्जैन के हाटकेश्वर मंदिर में भी की पूजा
वहीं, हाटकेश्वर मंदिर में विधिवत पूजा करने के बाद उन्होंने ट्वीट किया, ''आज उज्जैन स्थित हाटकेश्वर मंदिर में पारद शिवलिंग के दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ. हाटकेश्वर महादेव के आशीर्वाद से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि की वर्षा एवं कल्याण का आगमन हो. || हर हर महादेव ||'' बता दें कि सीएम मोहन यादव उज्जैन के रहने वाले हैं और उनकी भगवान महाकाल में गहरी आस्था है. वह अक्सर महाकाल मंदिर की भस्म आरती श्रृंगार दर्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं.

ये भी पढ़ें- Article 370: मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई 'आर्टिकल 370', CM मोहन यादव ने लोगों से की फिल्म देखने की अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget