एक्सप्लोरर

MP Weather Update: एमपी में पड़ रही भीषण गर्मी, लू के लिए सरकार ने जारी किया गाइडलाइन, न करें ये काम

MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी और तीखी धूप से बचने के लिए लोगों से खास अपील की है. सरकार ने लोगों से अपील की है कि बाहर निकलते वक्त वे अपने साथ पानी जरूर रखें.

MP Weather NEWS: मध्य प्रदेश (Madhy Pradesh) में गर्मी अपना असर दिखाने लगी है और इस गर्मी में लू (Sunstroke) लगने का भी डर है. ऐसे में प्रदेश सरकार ने सावधानी बरतने की हिदायत देते हुए गाइडलाइन (Guildeline) जारी की है. इस गाइडलाइन में यह भी बताया गया है कि हमें भीषण गर्मी के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए.
 
मध्य प्रदेश में लगातार गर्मी का पारा ऊपर जाता जा रहा है. एमपी के कई ऐसे इलाके हैं जहां पर भीषण गर्मी पड़ रही है. इनमें निमाड़ का इलाका भी शामिल है. एमपी सरकार ने लू से बचने के लिए कई उपाय बताए हैं. इसमें कहा गया है कि घर से बाहर निकलते समय पानी पीना चाहिए. इसके अलावा सूती, ढीले और आरामदायक कपड़े पहनना चाहिए. धूप में निकलते समय सिर पर टोपी, कपड़ा, छतरी आदि का उपयोग करना चाहिए. लू से बचने के लिए खास तौर पर पानी, छाछ, ओआरएस का घोल या घर में बने नींबू पानी, आम का पना, लस्सी आदि का सेवन करने की सलाह दी गई है. इसके अलावा भरपेट भोजन करने के बाद ही घर से निकलना चाहिए. यदि स्वास्थ्य गड़बड़ है तो अधिक धूप में निकलना हानिकारक रहेगा. 
 
लू लगने पर दिखते हैं ऐसे लक्षण
लू लग जाने पर आमतौर पर सिर दर्द, बुखार, उल्टी, अत्यधिक पसीना आना, बेहोशी आना, कमजोरी महसूस करना, नब्ज सामान होना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं. ऐसी स्थिति में तुरंत चिकित्सकों से सलाह लेना जरूरी हो जाता है. यदि किसी व्यक्ति में लू के लक्षण हो तो उसे छायादार जगह रुकना चाहिए. इसके अलावा पेय पदार्थ जैसे कच्चे आम का पना आदि पिलाना चाहिए. इतना ही नहीं तापमान घटाने के लिए, पानी की पट्टी भी सिर पर रखें ताकि शरीर का तापमान कम किया जा सके. 
 
कूलर और एयर कंडीशनर से निकलकर सीधे धूप में ना जाए
सरकार की ओर से जारी की गई गाइडलाइन में यह भी कहा गया है कि गर्मी के दिनों में पानी को हमेशा साथ में रखना चाहिए ताकि जरूरत पड़ने पर उसका उपयोग हो सके. शरीर में पानी की कमी बीमारी का कारण बन सकती है. इसके अलावा अधिक मिर्ची मसाला युक्त एवं बासी भोजन गर्मी के दिनों में नहीं करना चाहिए. यदि घर के भीतर कूलर या एयर कंडीशनर का उपयोग किया जा रहा है तो फिर एकदम धूप में निकलना हानिकारक रहेगा. 
 
ये भी पढ़ें-
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget