एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश में कपकपा सकती है इस बार की ठंड, पचमढ़ी में रात का तापमान 9 डिग्री से भी नीचे

Madhya Pradesh Weather Today: मध्य प्रदेश में सर्दी अपना असर दिखा रही है. प्रदेश में एक ही रात में तापमान एक डिग्री तक नीचे पहुंचा. मौसम विभाग ने कहा तापमान और नीचे जा सकता है.

MP Weather Forecast: मध्यप्रदेश में हवाओं का रुख बदलने से मौसम में बदलाव देखने के साथ सर्दी में इजाफा हुआ है. बीती रात प्रदेश में सीजन की सबसे ठंडी रात पचमढ़ी में तापमान 8.8 डिग्री दर्ज किया गया. जबकि प्रदेश के बड़े शहर इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन सहित कई शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. 

पचमढ़ी एक रात में एक डिग्री कम हुआ तापमान
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पूर्वी हवाओं का प्रभाव कम हो रहा है. हवाओं का यह रुख जब उत्तर पश्चिमी हो जाएगा और पहाड़ों पर बर्फबारी होगी, तब तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी. मौसम विभाग ने ये भी बताया कि कल से सुबह और शाम दोनों समय धुंध बढ़ेगी. हवाओं का रुख बदलने से प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में एक ही दिन में तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. एक दिन पहले ही पचमढ़ी में रात का तापमान 9.6 डिग्री था, जबकि बीती रात ये तापमान 8.8 डिग्री पर पहुंच गया. 

मध्य प्रदेश का हिल स्टेशन कहे जाने वाले पचमढ़ी में रात का तापमान सबसे कम 8.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अमरकंटक में 11.2, मंडला में 11.2, छिंदवाड़ा में 12.4, शाजापुर में 12.5, मलाजखंड में 12.7, उमरिया में 13.0, बैतूल में 13.7, रायसेन में 14.0, नौगांव में 14.0, राजगढ़ में 14.4 और सीधी में रात का तापमान 14.6 दर्ज किया गया. 

बड़े शहरों में भी गिर तापमान
प्रदेश के बड़े शहरों में भी रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई. सबसे कम तापमान ग्वालियर में दर्ज किया, जहां पारा 13.3 डिग्री रहा. जबकि भोपाल की बात करें तो भोपाल में 13.6, उज्जैन में 15.2, इंदौर में 15.8 और जबलपुर में रात का तापमान 16.2 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक सप्ताह भर में बड़े शहरों में रात का तापमान अभी और भी नीचे जा सकता है. 

सजने लगे गर्म कपड़ों के बाजार
इधर जैसे-जैसे सर्दी दस्तक दे रही है, मार्केट में गर्म कपड़े भी बिकने लगे हैं. राजधानी भोपाल में एक दर्जन से भी ज्यादा तिब्बती लोगों ने गर्म कपड़े की दुकान लगा ली है. इन दुकान पर कई तरह के गर्म कपड़े मिल रहे हैं. सर्दी में इजाफा होने के साथ साथ लोग सर्दी से बचने के लिए इन दुकानों में खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- शाजापुर में सांप्रदायिक तनाव, हिन्दूवादी संगठनों ने किया शहर बंद का ऐलान, पुलिस पर लगे आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget