एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh News: दीवाली से पहले शिवराज सरकार का तोहफा, राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश की सरकार ने दिवाली से पहले तोहफा दिया है. राज्य के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य के सभी शासकीय कर्मचारियों को 20 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जाएगा.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा देने का एलान किया है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि हमने फैसला किया है कि प्रदेश के सभी शासकीय कर्मचारियों को 20 फीसदी महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) दिया जाएगा. सभी शासकीय कर्मचारियों को ये बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता नवंबर 2021 में भुगतान होने वाले अक्टूबर 2021 के वेतन से जुड़ कर मिलेगा. इसके साथ ही, राज्य सरकार ने ये फैसला किया है कि इस लंबित वेतन वृद्धि का 50 फीसदी हम नवंबर 2021 में भुगतान होने वाले अक्टूबर 2021 के वेतन के साथ देंगे और लंबित वेतन वृद्धि की शेष 50 फीसदी राशि मार्च 2022 में भुगतान होने वाले फरवरी 2022 के वेतन के साथ दी जाएगी.

राज्य के सभी शासकीय सेवकों का महंगाई भत्ता आठ फीसदी बढ़ाकर कुल 20 फीसदी कर दिया जाएगा. राज्य के कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता दिए जाने के फैसले को आगामी समय में होने वाले विधानसभा और लोकसभा के उपचुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है. राज्य में 30 अक्टूबर को तीन विधानसभा और एक लोकसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए मतदान होने वाला है.

100 करोड़ वैक्सीनेशन पर क्या कहा?

देश में वैक्सीनेशन का आकंड़ा 100 करोड़ पार होने पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "भारत ने कोविड वैक्सीन के 100 करोड़ टीके लगा लिए हैं, ये ऐतिहासिक उपलब्धि है. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनता की ज़िदगी बचाने के इस अभियान के लिए हार्दिक अभिनंदन करता हूं." मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, "आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व से ही भारत में टीकाकरण का आंकड़ा 100 करोड़ तक पहुंच सका. मैं प्रधानमंत्री का हृदय से अभिनंदन करता हूं. ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य टीमों का और प्रदेश की जनता का धन्यवाद."

मध्य प्रदेश में अब तक कितनी डोज लगी?

कोविन पोर्टल के मुताबिक, मध्य प्रदेश में दोपहर करीब तीन बजे तक  कुल 6 करोड़ 75 लाख 90 हजार 913 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है. इसमें 4 करोड़ 96 लाख 72 हजार 490 पहली और 1 करोड़ 79 लाख 18 हजार 423 दूसरी डोज शामिल है. दोपहर तीन बजे तक  राज्य में 2 लाख 39 हजार 33 डोज दी जा चुकी है.

सर्वे के दावा: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं देश के सबसे बेहतर मुख्यमंत्री

Punjab Politics: पंजाब के परिवहन मंत्री ने लोगों से क्यों मांगी माफी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget