एक्सप्लोरर

MP: मध्य प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल, सात जिलों के कलेक्टर सहित 19 IAS अधिकारियों का तबादला

MP IAS Transfer: चुनावी राज्य मध्य प्रदेश में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. यहां भोपाल के कलेक्टर सहित 19 आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है. मध्य प्रदेश में सात जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं.

Madhya Pradesh IAS Transfer: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले एक बार फिर प्रशासनिक सर्जरी की गई है. एमपी के 7 जिले के कलेक्टर सहित 19 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए है. राजधानी भोपाल के कलेक्टर अविनाश लवानिया को हटाकर उनके स्थान पर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को राजधानी की कमान सौंपी गई है. 

मध्य प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 19 आईएएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की गई है. इसमें भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया को हटाकर जल निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है. उनके स्थान पर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को भोपाल कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है. उनके अलावा रीवा कलेक्टर मनोज पुष्प को हटाकर महिला एवं बाल विकास विभाग भोपाल में पदस्थ किया गया है.

इसी तरह शाजापुर कलेक्टर दिनेश जैन को नीमच कलेक्टर बनाकर भेजा गया है. इंदौर नगर निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल रीवा कलेक्टर की कमान सौंपी गई है. मंडला कलेक्टर हर्षिका सिंह को इंदौर नगर निगम आयुक्त बनाया गया है. झाबुआ कलेक्टर रजनी सिंह को अपर आयुक्त वाणिज्य कर, नीमच कलेक्टर मयंक अग्रवाल को दमोह कलेक्टर बनाया गया है. दमोह कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य को सीईओ रोजगार गारंटी परिषद भोपाल के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर किशोर कुमार को शाजापुर कलेक्टर, तन्वी हुड्डा को झाबुआ कलेक्टर डॉक्टर सलोनी सीडाना को मंडला कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है. 

Mahakal Sawari Marg: महाकाल लोक के बाद अब सवारी मार्ग बनेगा उज्जैन की पहचान, नए प्लान के तहत संवारने की तैयारी

इन आईएएस अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश में 7 जिले के कलेक्टर के अलावा आईएएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है. आईएएस सूफिया फारूकी को रोजगार गारंटी परिषद से हटाकर हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसी तरह जिला पंचायत सीहोर के सीईओ हर्ष सिंह को ग्वालियर निगम कमिश्नर बनाया गया है. ग्वालियर के जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी को सीहोर जिला पंचायत स्थानांतरण किया गया है. ग्वालियर अपर कलेक्टर जयति सिंह को सीईओ जिला पंचायत जबलपुर, सीईओ जिला पंचायत बालाघाट विवेक कुमार को सीईओ जिला पंचायत ग्वालियर, हरसिमरन प्रीत कौर को भोपाल के विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग से नई जिम्मेदारी के रूप में सीईओ जिला पंचायत आगर मालवा तथा एसडीएम महू जिला इंदौर अक्षत जैन को एसडीएम राजनगर, छतरपुर बनाकर भेजा गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP News: मैहर में मछली और अंडे की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध, नवरात्रि मेले के चलते प्रशासन का बड़ा फैसला
मैहर में मछली और अंडे की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध, नवरात्रि मेले के चलते प्रशासन का बड़ा फैसला
साहब! 2 घंटे की मोहलत दे दो, थाने में गिड़गिड़ाई दुल्हन, दूल्हे को मंडप से उठा ले गई थी पुलिस
साहब! 2 घंटे की मोहलत दे दो, थाने में गिड़गिड़ाई दुल्हन, दूल्हे को मंडप से उठा ले गई थी पुलिस
Shivpuri News: आंगनबाड़ी सहायिका से रेप के बाद भड़की हिंसा, भाई ने आरोपी की मां की कर दी हत्या, 3 नामजद
शिवपुरी: आंगनबाड़ी सहायिका से रेप के बाद भड़की हिंसा, भाई ने आरोपी की मां की कर दी हत्या, 3 नामजद
LPG Crisis Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अब उसके दाम भी बढ़े, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना

वीडियोज

LPG Gas Crisis: LPG Supply अब बिना रुकावट? 24 घंटे का इंतजार बस! | Strait of Hormuz
Election Date Announcement: बंगाल में किसका चलेगा दांव? ममता के लिए क्या है चुनौती? | Mamata
LPG Gas Crisis: आ रहे 'शिवालिक-नंदादेवी'..चंद घंटे बाद...'सिलेंडर संकट' समाप्त! | Indian Ship
Iran Israel War: IRGC की इजरायल को खुली धमकी..Netanyahu को मारने की खाई कसम! | Khamenei | Trump
Iran Israel War: ईरान की बरसती मिसाइलों का खौफनाक वीडियो..हैरान कर देगा! | Khamenei | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या होर्मुज में युद्धपोत भेजेंगे चीन और ब्रिटेन? ईरान के खिलाफ ट्रंप की अपील पर आया जवाब
क्या होर्मुज में युद्धपोत भेजेंगे चीन और ब्रिटेन? ईरान के खिलाफ ट्रंप की अपील पर आया जवाब
'कुंभ से मेट्रो तक...हमने पहले किया', मुंबई में मंच से सपा चीफ ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
'कुंभ से मेट्रो तक...हमने पहले किया', मुंबई में मंच से सपा चीफ ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
Congress On Election: बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा; रन आउट पर मजेदार पोस्ट वायरल
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा
‘जो दिखेगा वो बिकेगा’, कैमरा देखते ही अवनीत कौर ने टॉप को किया नीचे, वीडियो वायरल
‘जो दिखेगा वो बिकेगा’, कैमरा देखते ही अवनीत कौर ने टॉप को किया नीचे, वीडियो वायरल
Donald Trump Statement: 'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
Israel-US Iran War Live: खर्ग द्वीप पर अमेरिका ने मचाई तबाही तो बौखलाया ईरान, मिडिल ईस्ट में US ठिकानों पर बरपाया कहर
Live: खर्ग द्वीप पर US ने मचाई तबाही तो बौखलाया ईरान, अमेरिकी ठिकानों पर बरपाया कहर
बुक नहीं हो रहा भारत गैस का सिलेंडर तो न हो परेशान, नोट कर लें ये नंबर
बुक नहीं हो रहा भारत गैस का सिलेंडर तो न हो परेशान, नोट कर लें ये नंबर
Embed widget