एक्सप्लोरर

MP News: इंदौर में अवैध कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया जल्द होगी पूरी, स्थानीय निवासियों को मिलेगा ये लाभ

Indore: अवैध कॉलोनियों के रहवासियों द्वारा आईडीए पर एनओसी जारी नहीं करने का आरोप लगाकर प्रदर्शन के ऐलान के बाद प्राधिकरण ने अपना स्पष्टीकरण जारी किया है.

Indore News: अवैध कॉलोनियों के रहवासियों द्वारा आईडीए पर एनओसी जारी नहीं करने का आरोप लगाकर प्रदर्शन के ऐलान के बाद प्राधिकरण ने अपना स्पष्टीकरण जारी किया है. प्राधिकरण अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि आईडीए द्वारा अपनी विभिन्न योजनाओं में प्रभावित कॉलोनियों को योजना से डिनोटीफाई किए जाने के निर्णय के क्रम में विभिन्न योजनाओं को व्यपगत करने का निर्णय लिया गया है.

इस आशय का पत्र इन्दौर विकास प्राधिकरण (Indore Vikas Pradhikaran) द्वारा राज्य शासन को प्रेषित किया है, जिस पर शासन द्वारा शीघ्र निर्णय लेकर निर्देश प्रदान किए जाएंगे. आईडीए अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा अनुसार, प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में सम्मिलित कॉलोनियां, जो अवैध श्रेणी में आती हैं, उनको वैध करने का रास्ता अब ज्यादा दूर नही है. उन्होंने बताया कि योजना क्रमांक 161, योजना क्रमांक 172, योजना क्रमांक 77 में निम्नानुसार कॉलोनियों को वैध किया जा सकेगा, जिससे इन कालोनियों में रहने वाली लगभग 50 लाख से ऊपर जनसंख्या का अपना आवास वैध हो सकेगा.

रोड़, ड्रेनेज, पानी आदि की माकूल व्यवस्था हो सकेगी
चावड़ा ने बताया कि इन कॉलोनियों में स्तरीय नागरिक सुविधाएं जैसे- अच्छे रोड़, ड्रेनेज, पानी आदि की माकूल व्यवस्था हो सकेगी. बता दें कि मुख्यमंत्री द्वारा अवैध कॉलोनियों को वैध करने को अभियान के रूप में चलाकर शीघ्र ही निर्णय लिए जाने के निर्देश प्रदान किए गए हैं. प्राधिकरण द्वारा भी पिछले छह माह से इसका लाभ जन जन तक कैसे पहुंचे इस पर विचार किया जाता रहा है. हाल ही में प्राधिकरण संचालक मंडल द्वारा इस संबंध में उचित निर्णय लिया गया, फलस्वरूप शासन को परीक्षण कर प्रस्ताव भेजने की भी कार्रवाई की जा सकी है.

लाभांवित होने वाली कॉलोनियां
सृष्टि पैलेस,श्रीनाथ विहार, श्रीनाथ स्टीट, ऋषि नगर-ए, ऋषि नगर-बी, पुष्प नगर, रोशन बाग, कमला केशर नगर, न्यू सुंदर नगर, कैलाश बाग कॉलोनी, न्यू कावेरी नगर, कावेरी नगर, आशा पैलेस, सुविधि नगर, लेक पैलेस, पंचवटी नगर, साहू नगर, सुंदर नगर, नेतराम का बगीचा, पवनपुरी, इंदिरा एकता नगर, शबनम नगर, श्रीराम नगर, पुष्पदीप नगर, समता नगर, सुमित्रा नगर, पार्वती पैलेस, सोनिया पैलेस, गजराज नगर-ए, गजराज नगर-सी, विनायक नगर, चेतन नगर (देवपुरी के पास), सूरज नगर एक्सटेंशन, काशी नगर, देवपुरी कॉलोनी, संजीवनी नगर, विप्र नगर, गणेशबाग, सूरज नगर टेकरी, प्रीति नगर, गजराज नगर-बी, चेतन नगर-ए, अयोध्यापुरी कॉलोनी, आनंद नगर एक्सटेंशन, शुक्ला बगीची, गुलमोहन का बगीचा, राजाबाग, विशाल नगर, श्रद्धाबाग कॉलोनी, न्यू राजाराम नगर, कुशवाह नगर-ए, कुशवाह नगर-बी, कुशवाह नगर-सी, आनंद की बगीची, गयादीन पहलवान का बगीचा इन कालोनियों में शामिल है.

आईडीए अध्यक्ष चावड़ा ने बताया कि शेष कॉलोनियों को डीनोटिफाई किए जाने का निर्णय कर प्रस्ताव शीघ्र ही शासन को प्रेषित किया जाएगा. वर्तमान में इन योजनाओं का परीक्षण युद्ध गति से किया जा रहा है, ताकि इन योजनओं में सम्मिलित शेष कॉलोनियों के रहवासियों को इसका अपेक्षित लाभ, शासन के निर्णय अनुसार शीघ्र मिल सके.

Chandrayaan 3 Landing: चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए देशभर में पूजा, महाकाल मंदिर में की गई विशेष भस्म आरती

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget