एक्सप्लोरर

MP News: सीएम शिवराज के मंत्री ने तय समय पर नहीं बुलाई महापंचायत, PACS कर्मचारियों ने दी आंदोलन की धमकी

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में पैक्स कर्मचारियों ने सरकार को यह चेतावनी दी है कि अगर उनके मानदेय को नहीं बढ़ाया गया तो वे 26 सितंबर से एकबार फिर हड़ताल शुरू कर देंगे.

MP News: मध्य प्रदेश में पैक्स सहकारी समितियों (Co-operative Society) में कार्यरत लगभग 55000 कर्मचारियों ने 16 अगस्त को हड़ताल शुरू की थी. सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया (Arvind Bhadoriya) द्वारा 12 सितंबर को कर्मचारियों को आश्वासन दिया गया था कि उनकी भी महापंचायत बुलाकर मानदेय बढ़ाया जाएगा, हड़ताल स्थगित कर दी जाए. मंत्रीजी के आश्वासन के बाद पैक्स कर्मचारियों ने हड़ताल स्थगित कर दी थी, लेकिन अब तक पैक्स कर्मचारियों की महापंचायत नहीं बुलाई गई है, जबकि दो बार तारीख भी निर्धारित हो चुकी थी.

पैक्स कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मिश्रा, मप्र सहकारी संस्थाएं कर्मचारी संघ अध्यक्ष सजेन्द्र सिंह खिंची, प्रदेश अध्यक्ष सहकारिता समिति बीएस चौहान, प्रदेश अध्यक्ष प्राथमिक सहकारी समिति कर्मचारी संघ के रामचंद्र शर्मा ने बताया कि संगठन द्वारा 16 अगस्त से काम बंद हड़ताल की जा रही थी. प्रदेश के सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया द्वारा आश्वासन दिया गया था कि 15 सितंबर को पैक्स कर्मचारियों की महापंचायत का आयोजन किया गया है. इसमें वेतनमान का लाभ दिया जाएंगा. 

हमें भ्रम में रख रहे- पैक्स कर्मचारी
बाद में इस तारीख को आगे बढ़ाते हुए 23 सितंबर कर दी, लेकिन अचानक से 20 सितंबर को जानकारी दी गई कि 23 सितंबर को महापंचायत नहीं हो सकती. संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस तरह से तारीखें आगे बढ़ाकर पैक्स कर्मचारियों को भ्रम में रखा जा रहा है, इससे कर्मचारियों में आक्रोश है. पैक्स कर्मचारियों ने फिर चेतावनी दी है कि मानदेय के आदेश और पंचायत की तिथि फिक्स नहीं होती है तो दोबारा आंदोलन किया जाएगा.

26 तारीख से फिर आंदोलन
पैक्स कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि महापंचायत की तारीख निर्धारित नहीं होती है तो 26 सितंबर से फिर आंदोलन किया जाएगा. संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि हड़ताल से पीडीएस दुकान, रासायनिक खाद, बचत बैंक, ऋण वसूली, उपार्जन का पंजीयन प्रभावित होंगे. पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश स्तर पर 4500 सहकारी समितियां, 22 हजार पीडीएस दुकानें हैं, जिसमें कार्यरत प्रभारी, प्रबंधक, सहायक प्रबंधक, लेखापाल, लिपिक, कैशियर, ऑपरेटर, विक्रेता, कनिष्ठ विक्रेता, भृत्य व चौकीदार सभी के दौरान अनिश्चतकालीन काम बंद हड़ताल की जाएगी.

ये भी पढ़ेंMP Elections: 'सीएम की कुर्सी पर देखना चाहता हूं...', छिंदवाड़ा पहुंचे आदित्य ठाकरे ने कमलनाथ के लिए कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर में वोटिंग के बीच हंगामा, प्रशांत किशोर के सामने धक्का-मुक्की
LIVE: बांकीपुर में वोटिंग के बीच हंगामा, प्रशांत किशोर के सामने धक्का-मुक्की
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
दतिया उपचुनाव: वोटिंग के बीच विकास की मांग पर बवाल, ग्रामीण बोले- सड़क नहीं तो वोट नहीं
दतिया उपचुनाव: वोटिंग के बीच विकास की मांग पर बवाल, ग्रामीण बोले- सड़क नहीं तो वोट नहीं
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान

वीडियोज

Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget