एक्सप्लोरर

MP News: इंदौर में निगमकर्मियों ने की युवकों की बेरहमी से पिटाई, दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज

Indore News: निगमकर्मियों के पिटाई से घायल युवकों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है. बाद में निगमकर्मियों की शिकायत पर युवकों पर भी मारपीट का मामला दर्ज किया गया है.

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर में निगरकर्मियों ने चार युवकों को डंडे और झाडू से बेरहमी से पीटा, इस घटना की वीडियो वायरल हो गई है. निगमकर्मियों ने युवकों को इतनी बेरहमी से पीटा कि वे बुरी तरह से घायल हो गए, जहां उन्हें इलाज के लिए गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. इस मामने नगर निगम भी आरोपी सफाईकर्मियों के सपोर्ट में आगया है. 

नगरनिगकर्मियों ने युवकों पर मारपीट का आरोप लगाया है. निगम के कई सफाईकर्मी और कर्मचारी नेता सेंट्रल कोतवाली थाने पहुंचे. यहां निगकर्मियों की मांग के बाद युवकों के खिलाफ भी मारपीट का मामला दर्ज किया गया है. इससे पहले युवकों के शिकायत पर पुलिस ने मारपीट करने वाले आरोपी सफाईकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. 

युवकों पर निगमकर्मियों ने लगाया ये आरोप

ये पूरा मामला इंदौर के सेंट्रल कोतवाली क्षेत्र के पटेल ब्रिज के पास का है. यहां निगम के दर्जनभर कर्मचारियों ने तीन से चार युवकों को से डंडे और झाड़ू से जमकर पीटा. निगमकर्मियों ने युवकों को इतनी बेरहमी से पीटा कि उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया. निगमकर्मियों ने आरोप लगाया कि युवकों ने सफाई के दौरान शराब की बोतल फेंक रहे थे. देखते ही देखते ये विवाद इतना बढ़ गया कि निगम के सफाईकर्मियों ने युवकों को पीट- पीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया. ये मामला पुलिस के पास पहुंचा तो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हो गया. 

पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ दर्ज किया मामला

घटना के अगले दिन मारपीट करने वाले निगमकर्मियों के समर्थन में कई कर्मचारी नेताओं ने भी मोर्चा संभाल लिया. सभी एकजुट होकर सेंट्रल कोतवाली थाने पहुंचे और दूसरे पक्ष पर भी मारपीट का आरोप लगाते हुए प्रकरण दर्ज करने की मांग करने लगे. कर्मचारी नेताओं का कहना था कि पहले निगमकर्मियों के साथ मारपीट की गई. इस शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.

मारपीट की घटना को लेकर महापौर ने ये कहा

घटना को लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव का कहना है कि विडियो सामने आने से मामला एक पक्षीय प्रतीत हो रहा है,इसलिए हमने पुलिस से न्यायोचित कार्यवाही के संबंध में चर्चा की गई है. अब भले ही मामले में दोनों पक्षों पर जांच हो रही है, लेकिन जिस तरीके से निगमकर्मियों ने युवकों की पिटाई की उससे आमजन के सामने नगर निगम की प्रतिष्ठा जरूर प्रभावित हुई है.

ये भी पढ़ें: Khargone: दूल्हा सेहरा सजाए कोर्ट में करता रहा इंतजार, एक लाख रुपये लेकर दुल्हन हो गई फरार

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget