एक्सप्लोरर

MP Leadership Summit: 'एमपी लीडरशिप समिट' में शासन की बारीकियां सीखेंगे मोहन सरकार के मंत्री, CM बोले- 'जनता को मिलेगा फायदा'

Madhya Pradesh Leadership Summit: सीएम मोहन यादव ने कहा कि राज्य के मंत्री-परिषद के फैसले से पूरे प्रदेश की जनता प्रभावित होती है. ऐसे में मंत्री-परिषद के सदस्यों का समय-समय पर प्रशिक्षण जरूरी है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव (Mohan Yadav) ने शनिवार (3 फरवरी) को अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन और नीति विश्लेषण संस्थान में मंत्रि परिषद के दो दिवसीय प्रशिक्षण और ओरिएंटेशन कार्यक्रम 'मध्य प्रदेश लीडरशिप समिट' का शुभारंभ किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश लीडरशिप समिट से शासन में कुशलता और दक्षता आएगी. यह मंत्री-परिषद की नेतृत्व क्षमता को विकसित करने वाला प्रबोधन कार्यक्रम है.

सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि राज्य के मंत्री-परिषद के फैसले से पूरे प्रदेश की जनता प्रभावित होती है. इसलिए मंत्रि परिषद के सदस्यों का समय-समय पर प्रशिक्षण जरूरी है. प्रशिक्षण से शासन की बारीकियां सीखने का अवसर मिलेगा, जिससे प्रशासन में कसावट आएगी. साथ ही मंत्री-परिषद के फैसलों के माध्यम से इसका सीधा फायदा प्रदेश की जनता को मिलेगा. 

'मंत्री-परिषद का आत्मविश्वास बढ़ेगा'
मोहन यादव ने कहा कि इस प्रशिक्षण से मंत्री-परिषद के सदस्यों को भारत सरकार के मंत्रालयों और राज्य सरकार के विभागों के साथ तालमेल और समन्वय को सीखने का मौका मिलेगा. इसके अलावा सीनियर जन प्रतिनिधि और नीति आयोग के विशेषज्ञों के स्पीच से मंत्री-परिषद का आत्मविश्वास बढ़ेगा. इससे न सिर्फ शासन में बल्कि व्यक्तिगत जीवन को भी अनुशासित और सफल बनाने में मदद मिलेगी.

दरअसल अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन और नीति विश्लेषण संस्थान मध्य प्रदेश ने रामभाऊ म्हाळगी प्रबोधनी संस्थान के साथ मिलकर जन-प्रतिनिधियों के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम 'मध्य प्रदेश लीडरशिप समिट' आयोजित किया है. समिट के पहले दिन जन प्रतिनिधियों के ओरिएंटेशन के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव, वरिष्ठ जन प्रतिनिधि और नीति आयोग के विशेषज्ञों के स्पीच के कई सत्र आयोजित किए गए. वहीं लीडरशिप समिट के दूसरे दिन यानी आज (4 फरवरी) को सुबह से शाम तक कई सत्रों का आयोजन हो रहा है.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी झाबुआ से करेंगे लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज! आदिवासी वोटर्स को साधने के लिए BJP का खास प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sagar News: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
Indore News: इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget