एक्सप्लोरर

MP News: आदर्श वार्ड अभियान के जरिए इंदौर एक बार फिर जीतेगा नंबर-1 का खिताब? इतने करोड़ का है पहला इनाम

Indore Nagar Nigam: जीरो वेस्ट वार्ड के लिए चयनित पांचों वार्डों में सड़क, बिजली, पानी सहित किसी भी तरह की समस्या न रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा. इससे निगम को लोगों का विश्वास जीतने में मदद मिलेगी

Indore Municipal Corporation News: इंदौर सातवीं बार देश में नम्बर वन आने की तैयारी तेज कर दी है. इस सिलसिले में नगर निगम ने अब वार्डों पर फोकस किया है. नगर निगम इसके लिए वार्डों की प्रतियोगिता भी आयोजित कर रहा है. इसके तहत जिस वार्ड में नॉर्म्स के मुताबिक सफाई मिलेगी उसे इनाम भी दिया जाएगा.

पहला इनाम एक करोड़ रूपये
जीरो वेस्ट जीरो डस्ट वार्ड के लिए चयनित पांच वार्ड में सबसे पहले जीरो वेस्ट बनने वाले वार्ड को 1 करोड़ का इनाम मिलेगा. दूसरे को 50 लाख और तीसरे को 25 लाख का इनाम मिलेगा. इस राशि से उस वार्ड में विकास कार्य कराए जाएंगे.  निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने जीरो वेस्ट जीरो डस्ट वार्ड बनाने के लिए चयनित एनजीओ ह्यूमन मैट्रिक्स (वार्ड 47), बेसिक्स (वार्ड 66-73), डिवाइन (वार्ड 4) तथा फीडबैक फाउंडेशन (वार्ड 32) के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर फीडबैक लिया.

नगर निगम का मानना है कि लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए सबसे पहले बनने वाले जीरो वेस्ट वार्ड के लिए 1 करोड़, 50 लाख और 25 लाख के इनाम की भी घोषणा की जाए. इस राशि से क्षेत्र का ही विकास होगा. इसके अलावा कंपोस्ट बिन को लेकर लोगों में फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर करने के लिए लगातार मीटिंग की जाए. निगम द्वारा कचरा गाड़ियों की संख्या कम नहीं की जाएगी बल्कि दो गाड़ियां वार्ड को स्पेयर में मिलेंगी.

वार्ड के सभी काम प्राथमिकता से करें
जीरो वेस्ट वार्ड के लिए चयनित पांचों वार्डों में सड़क, बिजली, पानी सहित किसी भी तरह की समस्या न रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा. इससे निगम को लोगों का विश्वास जीतने में मदद मिलेगी. सूखे कचरे के कलेक्शन के लिए हर वार्ड में एक कलेक्शन सेंटर बनेगा. इसके साथ ही कंपोस्ट बिन लगाने वालों को कचरा प्रबंधन शुल्क में 80 प्रतिशत तक की छूट मिल सकती है.

ये 15 नियम वार्ड को बनाएंगे जीरो वेस्ट
1. 100% घरों में होम कंपोस्टिंग या कम्युनिटी कंपोस्टिंग कराना जरूरी.
2. ड्राई वेस्ट गाड़ी प्रतिदिन आएगी. पहले की तरह घरों से ड्राई वेस्ट एकत्रित सेंटर रीजनल पार्क ले जाएगी.
3. वैल्युएशन मटेरियल के लिए सप्ताह में एक बार गाड़ी आएगी.
4. पूरे वार्ड में झाड़ू लगवाना आवश्यक है. चूने से प्रतिदिन मार्किंग हो.
5. सभी रहवासी एवं व्यावसायिक एरिया में 100 फीसदी सेग्रीगेशन होगा.
6. लिटरबिन समय पर खाली हों. सभी को यलो लिटरबिन का पता हो.
7. समस्त सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों में सफाई होनी चाहिए.
8. कहीं भी कचरा न हो, इसकी मॉनिटरिंग रोज होनी चाहिए.
9. कहीं पर भी सी एंड डी (कंस्ट्रक्शन एंड डेमोलिशन) वेस्ट ना हो.
10. कहीं भी ड्रेनेज ओवरफ्लो ना हो, ना ही ओपन नाली हो.
11.  चैम्बर के सारे ढक्कन व्यवस्थित हों. जेड.ओ. इन पर नजर रखेंगे.
12. कॉलोनियों के नाम के साइन बोर्ड व्यवस्थित हो.
13. सफाई मित्र प्रॉपर ड्रेस के साथ सुरक्षा के लिए पीपीई किट पहनें.
14. सभी सफाई मित्र पत्रक के अनुसार अपने कार्य क्षेत्र में रहें
15. सभी पब्लिक प्लेस, बस स्टैंड, रेलवे ट्रैक एवं बेक लाइन साफ हों.

ये भी पढ़ें: Madhya Pradesh: मंडी में उचित भाव नहीं मिलने से परेशान किसान ने फ्री में बांटी प्याज, लोगों की लगी भीड़, मुआवजे की मांग

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget