एक्सप्लोरर

सिंगरौली में बदमाशों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े युवक के साथ की मारपीट, वीडियो आया सामने

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के ऊर्जाधानी सिंगरौली में बदमाश इस कदर बेखौफ हो चुके हैं कि दिनदहाड़े चलती सड़क पर एक युवक को जमकर लात से मारा, घटना का वीडियो पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के ऊर्जाधानी सिंगरौली जिले में चलती सड़क पर एक युवक को बेरहमी से मारपीट करने का वीडियो सामने आया है. जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के कॉलेज चौक बिलौजी के पास कुछ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक की जमकर पिटाई कर दी. वीडियो में साफ साफ देखा जा सकता है कि करीब तीन से चार लोग युवक को बीच सड़क पर गिराकर लात से मार रहे हैं.

सड़क पर आते जाते लोग तमाशबीन होकर देख रहे हैं, लेकिन किसी न भी युवक की जान बचाने के लिए बीच-बचाव की कोशिश नहीं की. इस दौरान युवक बदमाशों से जान बचाने के लिए रहम की भीख मांग रहा है. इसके बावजूद, बदमाश युवक को बुरी तरह पीट रहे हैं. घटना का वीडियो पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. बता दें कि यह घटना बीते दिन शनिवार की है.

वीडियो के आधार पर पुलिस ने लिया एक्शन
वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है. हालांकि, अभी तक ये बात साफ नहीं हुई है कि युवक को किस वजह से पीटा गया. वहीं, इस घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि शहर में कुछ उपद्रवी गुंडे सोशल मीडिया के जरिए दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. इस घटना को लेकर शहर में सुरक्षा को लेकर सवाल किए जा रहे हैं, जिसके बाद से पुलिस ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए सख्त कदम उठाने का फैसला लिया है.

पीड़ित युवक ने शिकायत दर्ज नहीं कराई
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पीड़ित युवक को थाना बुलाया, लेकिन पीड़ित युवक ने इस मामले को लेकर किसी भी तरह की शिकायत नहीं करनी की बात कही. मारपीट करने वाले बदमाशों की पुलिस तलाश में जुट गई है. कोतवाली थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार ने बताया कि युवक को कल थाने में बुलाया गया था, लेकिन युवक ने इस मामले में किसी भी तरह की शिकायत को दर्ज नहीं कराई.

आज युवक फिर से थाना बुलाया गया है बहुत जल्द ही पीड़ित युवक की शिकायत को दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तार की जाएगी. हालांकि मारपीट की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है कि आखिर बदमाशों ने युवक पर क्यों हमला किया?

देवेंद्र पाण्डेय की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- नवंबर की शुरुआत गर्म, लेकिन अंत में चरम पर होगी ठंड, जानें मौसम विभाग के अपडेट में क्या है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
Bypolls 2026 Voting LIVE: दतिया में वोटिंग फर्स्ट डिविजन के करीब, बांकीपुर में 3 बजे तक 30% से भी कम मतदान
LIVE: दतिया में वोटिंग फर्स्ट डिविजन के करीब, बांकीपुर में 3 बजे तक 30% से भी कम मतदान
दतिया उपचुनाव: वोटिंग के बीच विकास की मांग पर बवाल, ग्रामीण बोले- सड़क नहीं तो वोट नहीं
दतिया उपचुनाव: वोटिंग के बीच विकास की मांग पर बवाल, ग्रामीण बोले- सड़क नहीं तो वोट नहीं
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget