एक्सप्लोरर

MP News: हाई कोर्ट का एमपी सरकार और देवस्थान प्रबंधन से जवाब तलब, इंदौर के मंदिर हादसे में 36 लोगों की मौत का मामला

MP News: याचिका में इस हादसे की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराए जाने की गुहार भी लगाई गई है और याचिका में प्रतिवादियों के तौर पर सीबीआई को शामिल किया गया है.

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने इंदौर में एक बावड़ी पर कथित रूप से अवैध तौर पर बने बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर की फर्श धंसने से 36 लोगों की मौत को लेकर दायर जनहित याचिका पर मंगलवार को राज्य सरकार और इस देवस्थान के प्रबंधन से जुड़े न्यास से जवाब तलब किया.

उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ के न्यायमूर्ति विवेक रूसिया और न्यायमूर्ति अनिल वर्मा ने इस हादसे की पुलिस जांच, मजिस्ट्रेट जांच और आरोप पत्र की मौजूदा स्थिति को लेकर रिपोर्ट पेश किए जाने का आदेश भी दिया. युगल पीठ ने शहर के पूर्व पार्षद महेश गर्ग द्वारा दायर जनहित याचिका पर संबंधित पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह आदेश दिया. याचिका में मंदिर हादसे के सभी दोषियों की जिम्मेदारी तय किए जाने और ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए जाने का अनुरोध किया गया है.

याचिका में इस हादसे की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराए जाने की गुहार भी लगाई गई है और याचिका में प्रतिवादियों के तौर पर सीबीआई को शामिल किया गया है. हालांकि, युगल पीठ ने याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा कि वह मौजूदा पड़ाव पर सीबीआई को नोटिस जारी करने का कोई आधार नहीं पाती है.

याचिका पर बहस के दौरान याचिकाकर्ता के वकील मनीष यादव ने हादसे की कथित तौर पर ढीली और धीमी जांच की ओर युगल पीठ का ध्यान खींचा. वहीं प्रदेश सरकार की ओर से कहा गया कि हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजा प्रदान किया गया है. इस पर अदालत ने नाराजगी जताते हुए पूछा कि इस मुआवजे का भुगतान सरकारी खजाने से क्यों होना चाहिए और क्या मंदिर से जुड़े न्यास से मुआवजे की रकम की वसूली की गई है?

याचिका पर अगली सुनवाई की संभावित तारीख 15 जनवरी 2024 है. अधिकारियों ने बताया कि बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर की फर्श 30 मार्च को रामनवमी के हवन-पूजन के दौरान इस तरह धंस गई कि बावड़ी में गिरकर 21 महिलाओं और दो बच्चों समेत 36 लोगों की जान चली गई थी. उन्होंने बताया कि हादसे के बाद बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर न्यास के अध्यक्ष सेवाराम गलानी और सचिव मुरली कुमार सबनानी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

प्रशासन ने हादसे के चार दिन बाद तीन अप्रैल को बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में स्थापित देवी-देवताओं की मूर्तियां को अन्य देवस्थान में स्थानांतरित कर दिया था और आम लोगों की सुरक्षा का हवाला देते हुए बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर को ढहा दिया था. इसके साथ ही भीषण हादसे की गवाह रही बावड़ी को मलबा डालकर हमेशा के लिए बंद कर दिया गया था.

ये भी पढ़ें: Madhya Pradesh News: बालाघाट के बाद अब जबलपुर में 17 करोड़ के धान में हेरा-फेरी, अहमदाबाद की कंपनी पर FIR दर्ज

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स *T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget