एक्सप्लोरर

MP Heat Wave: गर्मी ने किया बेहाल, सीवियर लू का अलर्ट जारी, 44 डिग्री तक पहुंचा तापमान

Heat Wave: मध्य प्रदेश के  खरगोन (Khargone) में पारा 44 डिग्री तक पहुंच गया. जबकि भोपाल (Bhopal), जबलपुर (Jabalpur) और ग्वालियर में भी पारा 41 डिग्री पार हो गया है. 

Madhya Pradesh Heat Wave: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में गर्मी (Heat) ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. सड़कों पर भी गर्मी का असर दिखने लगा है. शुक्रवार को खरगोन (Khargone) में पारा 44 डिग्री तक पहुंच गया. जबकि भोपाल (Bhopal), जबलपुर (Jabalpur) और ग्वालियर में भी पारा 41 डिग्री पार हो गया है. मौसम विभाग (Weather Department) ने मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में 8 अप्रैल से 2 दिन तक सीवियर लू चलने का अलर्ट जारी किया है. 

लू कर सकती है परेशान 
मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 44 डिग्री खरगोन में रहा. भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में दिन का पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया. अब तक के सीजन में पहली बार पारा 41 के पार पहुंचा है. शनिवार से ग्वालियर, चंबल, भोपाल, जबलपुर समेत कई संभाग में सीवियर लू चल सकती है. पचमढ़ी अब तक का ठंडा बना हुआ है यहां पर अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया है. वहीं, इस समय गर्मी से लोगों को परेशानी भी हो रही है. मौसम विभाग का कहना है कि आगे भी मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा. 

MP Board Result: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आने में हो सकती है देर, क्या बोर्ड के इस फैसले से पड़ेगा असर? जानें

इन स्थानों पर लू की संभावना
राजगढ़, नर्मदापुरम, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, रतलाम, आगर, छिंदवाड़ा, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, में लू चलने की संभावना हैं. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, गर्म हवाओं के असर से रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी. कुछ जिलों में गर्म रात्रि के आसार भी बन सकते हैं.

चिकित्सकों ने दी गर्मी से बचने की सलाह
चिकित्सकों ने गर्मी से बचने के लिए लोगों को सलाह ही है. दोपहर 12 से 3 बजे के बीच लू चलने की भी संभावना रहती है. गर्मी का तापमान जब अधिक रहे तब घर से निकलना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है. इसके अलावा गर्मी से बचने के लिए सिर पर टोपी, काला चश्मा और मास्क का उपयोग किया जाना चाहिए. चिकित्सकों का ये भी कहना है कि जरूरी होने पर ही घर से निकलें और पानी का भरपूर उपयोग करे. इसके अतिरिक्त खानपान का भी विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. गर्मी के दिनों में फ्रूट जूस का भरपूर उपयोग किया जाना चाहिए. इसके अलावा आवश्यकता के अनुसार ओआरएस का घोल भी लेते रहना चाहिए. 

ये भी पढ़ें: 

MP News: नागिन ने नाग की मौत का 24 घंटे के अंदर लिया बदला! घर में सो रहे बच्चे को डसा, मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM के Video का मामला, मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM के Video का मामला, मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget