एक्सप्लोरर

MP: सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, तीर्थ स्थलों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा को दिखाई हरी झंडी

MP News Today: एमपी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार को सीएम मोहन यादव ने हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत की. इस योजना की शुरुआत 2 एयरक्राफ्ट के साथ हुई है.

MP Tourism News: मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत की है. इस योजना से पर्यटक प्रदेश के प्रमुख धार्मिक पर्यटन जगहों का सफर कर सकेंगे.

सीएम मोहन यादव ने आज यानी गुरुवार (14 मार्च) को एयर टैक्सी सर्विस का शुभारंभ किया. जिसके बाद तमाम मंत्रियों ने इसका सफर किया. इस योजना की शुरुआत 2 एयरक्राफ्ट के साथ हुई है. जिसमें 6 सीटर और 8 सीटर एयरक्राफ्ट शामिल है. नए एयर टैक्सी सर्विस का किराया कम से कम तीन हजार रुपये तक रह सकता है. दूरी के हिसाब से किराया बढ़ भी सकता है.

इसके लिए एमपी सरकार ने निजी कंपनी से करार किया है. एयर टैक्सी सर्विस के पहले चरण में भोपाल से जबलपुर,ग्वालियर जैसे शहरों को हवाई सेवा से जोड़ने का प्लान है. इतना ही नहीं एयर टैक्सी सर्विस से जुड़ी सभी सेवाएं एप पर उपलब्ध रहेंगी. कार्यक्रम को सबोधित करते हुए सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा शुरुआत में जबलपुर, ग्वालियर को जोड़ रहे हैं. आने वाले समय में खजुराहो, रीवा, शहडोल और जहां-जहां हवाई पट्टियां बनेगी वहां तक इस व्यवस्था को बढ़ाते जाएंगे.

'हेलीकॉप्टर सेवा आसानी से मिलनी चाहिए'

सीएम मोहन यादव ने कहा कि हवाई पट्टियां हर जिले में बनती जाए, ऐसा हम कोशिश कर रहे हैं. अंदर के हवाई यातायात की सुविधा लगातार बढ़ती रहे. धार्मिक दृष्टि से हमारे यहां दो-दो ज्योतिर्लिंग (बाबा महाकाल और ओमकार पर्वत पर ममलेश्वर महादेव) हैं. हमारे यहां अगर कोई व्यापार या व्यवसाय की दृष्टि से इंदौर या उज्जैन आता है तो उसे कम समय में ये व्यवस्था मिलनी चाहिए. दतिया, कटनी, मैहर की माता के साथ-साथ, ओरछा राजाराम की नगरी में जाना हो तो उसे हेलीकॉप्टर सेवा आसानी से मिलनी चाहिए. हमने पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा भी प्रारंभ की है.

'धार्मिक स्थलों पर भी मिलेगी सेवा'

सीएम मोहन यादव ने कहा कि आज यानी गुरुवार को पहली बार हम इसको यहां से ओंकारेश्वर फिर उज्जैन तक पहुंचाएंगे.आने वाले समय में कान्हा, बांधवगढ़ जैसे स्थलों पर भी हेलीकॉप्टर की व्यवस्था रहेगी. धार्मिक तीर्थाटन की योजना से सभी बंधुओं को जोड़कर, राज्य के धार्मिक पर्यटन के केंद्र से भी आने जाने की सुविधा मिलेगी. इन धार्मिक स्थलों के लिए शुरू हो सकती है सेवाधार्मिक पर्यटन हेली सेवा के तहत चित्रकूट, मैहर, सलकनपुर, उज्जैन, ओंकारेश्वर, नलखेड़ा, ओरछा, सीहोर गणेश चिंतामन, दादा जी धूनी वाले, देवास की मांग चामुंडा टेकरी, दतिया का पीतांबरा पीठ, मुरैना का श्निश्चरा, रतनगढ़ वाली माता मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर इस सेवा की सुविधा मिल सकेगी.

जबकि पर्यटन क्षेत्र की बात करें तो बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, कूनो नेशनल पार्क, माधव नेशनल पार्क, कान्हा टाइगर रिजर्व, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, संजय डुबरी टाइगर रिजर्व सीधी, पेंच टाइगर रिजर्व, नौरादेही अभ्यारण, रातापानी अभ्यारण्य, खजुराहो, पचमढ़ी सहित अन्य पर्यटन स्थल शामिल रह सकते हैं. इस सेवा से जहां लोगों का आवागमन सुलभ होगा, वहीं सरकार का पर्यटन राजस्व भी बढ़ेगा.

ये भी पढ़ें: MP News: सीहोर को मिला देश का 9वां राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास केंद्र, करोड़ों रुपये है लागत खर्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर में स्ट्रीट डॉग का आतंक, डॉक्टर-नर्स समेत 42 लोगों को काटा; कुत्ते की तलाश में नगर निगम
इंदौर में स्ट्रीट डॉग का आतंक, डॉक्टर-नर्स समेत 42 लोगों को काटा; कुत्ते की तलाश में नगर निगम
जबलपुर में RPF ने पकड़ा नकली किन्नर गिरोह, ट्रेनों में कैश न होने पर QR कोड से वसूलते थे पैसे
जबलपुर में RPF ने पकड़ा नकली किन्नर गिरोह, ट्रेनों में कैश न होने पर QR कोड से वसूलते थे पैसे
Bhopal News: छात्रा ख्याति जैन की संदिग्ध मौत का मामला, मां ने लगाया हत्या का आरोप
भोपाल: छात्रा ख्याति जैन की संदिग्ध मौत का मामला, मां ने लगाया हत्या का आरोप
राज्यसभा चुनाव: MP में BJP उतारेगी तीसरा उम्मीदवार? विजयवर्गीय के बयान के बाद अटकलें तेज
राज्यसभा चुनाव: MP में BJP उतारेगी तीसरा उम्मीदवार? विजयवर्गीय के बयान के बाद अटकलें तेज

वीडियोज

Khan Sir Controversy: गिरफ्तार होंगे खान सर? कोर्ट से आई बड़ी खबर! | Patna Coaching Firing | Bihar
Khan Sir Controversy: खान सर के सरेंडर से पहले कोचिंग के बाहर हाई अलर्ट | Patna Coaching Firing
US Iran War Updates: Trump का बदलता मूड..युद्ध में लाएगा शांति? | Hormuz | Breaking | Latest News
Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing
Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूसुफ पठान को पहुंचाया था ममता बनर्जी का बहरामपुर सीट छोड़ने का संदेश? सौरव गांगुली ने खबरों को किया खारिज
यूसुफ पठान को पहुंचाया था ममता बनर्जी का संदेश? सौरव गांगुली ने खबरों को किया खारिज
CJP Protest: 'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
कप्तानी छीनी और टीम से भी कर दिया बाहर, सूर्यकुमार यादव पर क्या बोले चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर?
कप्तानी छीनी और टीम से भी कर दिया बाहर, सूर्यकुमार यादव पर क्या बोले चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर?
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
झूठे आरोपों का कबूलनामा कर बुरी फंसी शिल्पा शिंदे, अब होगी कार्रवाई? AICWA ने महाराष्ट्र के सीएम से कर दी है अपील
झूठे आरोपों के खिलाफ शिल्पा शिंदे पर अब होगी कार्रवाई? एआईसीडब्ल्यूए ने की ये तैयारी
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
Explained: 'गॉडजिला' एल नीनो आ रहा है... 2026 का मौसम कितना भयानक हो सकता है और भारत पर इसका क्या असर पड़ेगा?
'गॉडजिला' एल नीनो आ रहा है... 2026 का मौसम कितना भयानक हो सकता है और भारत पर इसका क्या असर?
इंदौर में स्ट्रीट डॉग का आतंक, डॉक्टर-नर्स समेत 42 लोगों को काटा; कुत्ते की तलाश में नगर निगम
इंदौर में स्ट्रीट डॉग का आतंक, डॉक्टर-नर्स समेत 42 लोगों को काटा; कुत्ते की तलाश में नगर निगम
Embed widget