Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में हुआ अच्छी क्वालिटी के कपास का भारी उत्पादन, अब फिर चमकेगा बाजार
MP News: अमेरिका, ब्रिटेन, वियतनाम, चीन जैसे देशों में भारत से कपास मगांया जाता है. मध्य प्रदेश के अंदर मालवा अपने कपास के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है.

Malwa News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में इस बार कपास का भारी उत्पादन देखने को मिल रहा है. इसके चलते मध्य प्रदेश में सफेद सोने के नाम से विख्यात कपास की फसल का अच्छा दाम इस बार किसानों को मिलने की संभावना है. इस बार कपास के मार्केट में काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है .साथ ही साथ कपास की क्वालिटी अच्छी होने के कारण मध्य प्रदेश के कपास व्यापारियों के चेहरे खिले हुए दिखाई दे रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार कपास के दाम भी किसानों को अच्छे मिलने जा रहे हैं. क्योंकि मार्केट में इस वक्त कपास की अच्छी खासी डिमांड है.
दूसरे देशों में कपास की फसल अच्छी नहीं
इस संबंध में जब हमने अग्रवाल और मध्यांचल कॉटन एवं ट्रेडर्स के सचिव मुन्ना लाल जायसवाल से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि इस वर्ष कपास की अच्छी पैदावार हुई है. साथ ही साथ क्वालिटी अच्छी होने के कारण किसानों को अच्छे दाम भी मिलेंगे. दूसरे देशों में वातावरणीय कारणों से कपास की फसल पर्याप्त मात्रा में नहीं हुई है. ऐसे में विदेशों में भारत से ही डिमांड की पूर्ति होने की पूरी पूरी संभावना जताई जा रही है. यदि भारत के कपास की बात की जाए तो भारत का कपास अच्छी गुणवत्ता वाला होने के कारण विदेशों में भी कॉटन की उपलब्धता को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान निभाता है.
ये भी पढ़ें- MP News: पोषण आहार घोटाले पर शिवराज सरकार ने दी सफाई, कहा- क्लर्कों की गलती से गलत गाड़ी नंबर दर्ज हो गया
इस बार मालवा क्षेत्र में कपास की अच्छी फसल
अमेरिका, ब्रिटेन, वियतनाम, चीन जैसे देशों में भारत से कपास मगांया जाता है. मध्य प्रदेश के अंदर मालवा अपने कपास के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है. इस बार मालवा के क्षेत्र में कपास की बंपर फसल होने के कारण कपास के व्यापारियों एवं किसानों के चेहरे खिल उठे हैं. कपास के बड़े उत्पादक देशों जैसे पाकिस्तान और अमेरिका सहित ब्राजील में कपास की फसलों को नुकसान होने के कारण भारत के बाजार की चांदी होती दिखाई दे रही है. क्योंकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की कपास अपनी गुणवत्ता के कारण पहले से ही जाना जाता है. अब डिमांड बढ़ने के कारण किसानों को अधिक लाभ होने की संभावना है.
ये भी पढ़ें- Jabalpur: 13 लाख के भुगतान पर 1 लाख की मांग, स्वास्थ्य विभाग की महिला अधिकारी को लोकायुक्त ने ऐसे पकड़ा



















