एक्सप्लोरर

Gaon Ki Beti Yojna 2022: मध्य प्रदेश सरकार की 'गांव की बेटी योजना' के बारे में जानिए, किसे मिलता है लाभ और कैसे करें आवेदन

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बेटियों की उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए गांव की बेटी योजना स्कीम चलाई जा रही है. इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति दी जाती है.

Gaon Ki Beti Yojna:  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के स्लोगन के साथ कई माता-पिता जागरूक हो रहे हैं और अपनी लाड़लियों को स्कूल भेजने लगे हैं. लेकिन आज भी कई गांवों में बेटियों की शिक्षा को तवज्जों नहीं दी जाती है. इस कारण कई बेटियां शिक्षित होने से महरूम रह जाती है. बहरहाल कन्याओं को शिक्षित करने के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए तमाम राज्य सरकारों द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं.मध्य प्रदेश राज्य सरकार भी बेटियों के लिए ऐसी ही एक योजना चला रही है. इस स्कीम का नाम ‘गांव की बेटी योजना’ है. इस योजना के जरिए गांव की बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें छात्रवृत्ति दी जाती है. चलिए यहां जानते हैं इस योजना के लिए कैसे कर सकते हैं आवेदन और कौन उठा सकता है लाभ

‘गांव की बेटी योजना’ का क्या है उद्देश्य

मध्य प्रदेश में ‘गांव की बेटी योजना’ योजना की शुरुआत उच्च शिक्षा विभाग द्वारा की गई हैं. इस योजना के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने हेतु छात्रवृत्ति दी दाती है ताकि वे हायर एजुकेशन से संबंधित खर्चों के लिए किसी पर निर्भर न रहें. इस योजना के जरिए न केवल छात्राओं के जीवन स्तर में सुधार आएगा बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी साक्षरता की दर बढ़ेगी.

कौन उठा सकता है ‘गांव की बेटी योजना’ का लाभ

ये छात्रवृत्ति 500 रुपये प्रतिमाह की दर से हर साल 10 माह कर दी जाती है. ग्रामीण क्षेत्रों की वे बेटियां जिन्होने 12वीं कक्षा प्रथम श्रेणी में पास की है वे इस योजना का लाभ उठा सकती हैं. इसके लिए लाभार्थी को स्टेट स्कॉलरशिप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होता है.

‘गांव की बेटी योजना’ के लिए एलिजिबिलिटी

 गांव की बेटी योजना का लाभ उठाने के लिए छात्रा को मध्य प्रदेश का स्थानी निवासी होना अनिवार्य है. आवेदक ग्रामीण क्षेत्र से होनी चाहिए. साथ ही आवेदन करने वाली छात्रा के 12वीं कक्षा में 60 फीसदी या उससे ज्यादा मार्क्स होने चाहिए.

‘गांव की बेटी योजना’ के आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

‘गांव की बेटी योजना’ के लिए आवेदन करने वाली छात्राओं के कई डॉक्यूमेंट्स की भी जरूरत होती है. इन दस्तावेजों में

  • आधार कार्ड, रेजिडेंशियल सर्टिफिकेट
  • आय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाणपत्र
  • जाति प्रमाण पत्र, समग्र आईडी
  •  करंट कॉलेज कोड, ब्रांच कोड
  • पासपोर्ट साइज फोटो, 12वीं की मार्कशीट
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

‘गांव की बेटी योजना’ के लिए कैसे करें आवेदन

  • ‘गांव की बेटी योजना’ के लिए आवेदन कर रही छात्रों को सबसे पहले स्टेट स्कॉलरशिप पोर्टल, मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद होम पेज ओपन हो जाएगा.
  • होमपेज पर स्टूडेंट लॉगइन के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • इसके बाद रजिस्टर के ऑप्शन पर क्लिक कर दें.
  • अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सभी मांगी गई डिटेल्स जैसे- नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करें.
  • सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर दें.
  • इसके बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर दें.
  • अब यूजरनेम पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज कर लॉगिन करें
  • इसके बाद गांव की बेटी योजना के अंतर्गत अप्लाई करें के ऑप्शन पर क्लिक कर दें.
  • ऐसा करते ही एप्लिकेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा.
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही से भरें
  •  सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक कर दें.

ये भी पढ़ें

MPPEB Jobs 2022: मध्य प्रदेश में ग्रुप 3 की बंपर भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया स्थगित, जल्द जारी होंगी नई तारीखें

Madhya Pradesh: खरगोन में रामनवमी के जुलूस पर पथराव के कई इलाकों में कर्फ्यू, अधिकारी बोले- स्थिति नियंत्रण में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ

वीडियोज

प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget