एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के 71 जिला अध्यक्षों का ऐलान, दिग्विजय सिंह के बेटे को मिली गुना की कमान

MP Congress News: कांग्रेस ने 71 जिला अध्यक्षों के नाम का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को गुना का जिला अध्यक्ष बनाया है.

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने 71 जिला अध्यक्षों के नाम की लिस्ट जारी कर दी है. इसमें पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को गुना की जिम्मेदारी दी गई है.

कांग्रेस ने भोपाल शहर की कमान प्रवीण सक्सेना को दी है जबकि भोपाल ग्रामीण की जिम्मेदारी अनोखी मानसिंह पटेल के कंधों पर सौंपी है. इसी तरह इंदौर शहर का अध्यक्ष चिंटू चौकसे को जबकि इंदौर ग्रामीण का अध्यक्ष विपिन वानखेड़े को बनाया है.

वहीं सुरेंद्र यादव को ग्वालियर शहर और प्रभुदयाल जौहरे को ग्वालियर ग्रामीण की जिम्मेदारी मिली. साथ ही सौरभ शर्मा जबलपुर शहर और संजय यादव जबलपुर ग्रामीण के अध्यक्ष बनाए गए हैं, जबकि प्रकाश रांका को झाबुआ और निलय विनोद डागा को बैतूल की कमान सौंपी गई है. मोहन साय, हरदा की कमान संभालेंगे.

 

कांग्रेस ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के मार्गदर्शन एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मंशानुरूप मध्यप्रदेश में संगठन सृजन अभियान के तहत जिला अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हुई."

पार्टी की तरफ से आगे लिखा गया, "यह सम्पूर्ण प्रक्रिया गहन विचार-विमर्श, सांगठनिक मूल्यों और लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन करते हुए सफलतापूर्वक पूर्ण की गई. इस अभियान के अंतर्गत नव-निर्वाचित जिला अध्यक्षों का चयन किया गया, जो संगठन की मजबूती और विस्तार में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा."

प्रदेश कांग्रेस की तरफ से ये भी लिखा गया, "सभी नव-निर्वाचित जिला अध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. पूर्ण विश्वास है कि आप सभी प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की आशाओं के अनुरूप कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाते हुए अपने-अपने जिलों में संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे और संगठन सृजन अभियान की सार्थकता को धरातल पर साकार करेंगे."

सैयद ज़हीन रज़ा तकवी 2019 से ABP News के डिजिटल विंग में सेवाएं दे रहे हैं. इस दौरान टेक-ऑटो सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. राजनीति और खेल की खबरों में गहरी दिलचस्पी है. वर्तमान में स्टेट डेस्क पर कार्यरत हैं. साथ ही टीम लीड की भी जिम्मेदारी निभाते हैं. एबीपी न्यूज से पहले ज़हीन ईटीवी भारत और जनटीवी न्यूज में काम कर चुके हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget