एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Yatra: MP में दिसंबर तक पहुंच सकती है राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, इन 26 विधानसभा सीटों पर पड़ेगा असर!

MP News: मध्य प्रदेश में यात्रा के प्रभाव कि तो कांग्रेस की नजर पांच लोकसभा सीट पर है. इसके अलावा 26 विधानसभा सीट को भी यह यात्रा कवर कर रही हैं.

Madhya Pradesh News:  राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई में दक्षिण भारत से शुरू हुई कांग्रेस (Congress) की 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) मध्य प्रदेश से उत्तर भारत में प्रवेश करेगी. नवम्बर के अंतिम सप्ताह या दिसंबर के पहले सप्ताह में यात्रा के एमपी बॉर्डर में आने की संभावना है. राजनीतिक दृष्टिकोण से देखे तो राहुल गांधी की यह यात्रा एमपी में लोकसभा की पांच और विधानसभा की 26 सीटों को कवर करेगी. मध्य प्रदेश में यात्रा की तैयारियों को प्रभारी महासचिव जे पी अग्रवाल देख रहे हैं लेकिन इसकी सफलता का सारा दारोमदार पीसीसी चीफ कमलनाथ पर है.

एमपी में तैयारियां तेज
कांग्रेस प्रवक्ता राजा पांडेय के मुताबिक नवम्बर के आखिरी या दिसंबर के शुरुआती सप्ताह में यात्रा के मध्य प्रदेश में प्रवेश करने की संभावना है. मध्य प्रदेश में दो हफ्तों तक चलने वाली इस यात्रा में प्रतिदिन 25 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा. फिलहाल भारत जोड़ो यात्रा के मार्ग में मंच बनाए जाने के लिए जगह चिह्नित किए जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि इन स्थानों का चयन करके यात्रा प्रभारी को सूची पीसीसी चीफ कमलनाथ देंगे. कमलनाथ खुद प्रत्येक स्थान पर पहुंचकर जायजा लेंगे, उसके बाद सूची फाइनल करेंगे. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक राज्य प्रभारी जेपी अग्रवाल भी यात्रा वाले जिलों में जाकर खुद तैयारियों का जायजा लेंगे. राजनीतिक पंडितों का कहना है कि कांग्रेस की योजना इस यात्रा के जरिए राजनीतिक रूप से अपनी जमीन मजबूत करने की है.

क्या 26 विधानसभा सीटों पर होगा असर?
अगर बात करें मध्य प्रदेश में यात्रा के प्रभाव कि तो कांग्रेस की नजर पांच लोकसभा सीट पर है. इन पांचों सीटों खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन और देवास पर बीजेपी का कब्जा है. इसके अलावा 26 विधानसभा सीट को भी यह यात्रा कवर कर रही हैं. इनमें से 16 सीट पर बीजेपी और 10 पर कांग्रेस के विधायक है. खंडवा जिले की चारों विधानसभा सीटें बीजेपी के पास हैं. बुरहानपुर में एक सीट पर बीजेपी और एक पर निर्दलीय काबिज हैं. खरगोन जिले की सभी 5 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का कब्जा हैं. वहीं इंदौर जिले की 9 विधानसभा सीटों में से 6 बीजेपी और 3 कांग्रेस के पास हैं. उज्जैन जिले में 4 सीटों पर कांग्रेस और तीन विधानसभा सीटों पर बीजेपी का कब्जा है. आगर मालवा जिले में एक सीट बीजेपी और एक कांग्रेस समर्थित के पास है.

सिंधिया के बगावत से कांग्रेस को मिली थी हार
मध्य प्रदेश में बीजेपी 2003, 2008 और 2013 में लगातार तीन विधानसभा चुनाव जीती थी लेकिन 2018 में उसे एन्टी इनकम्बेंसी के चलते कांग्रेस से हार का सामना करना पड़ा था. वहीं कांग्रेस क्षेत्रों में आंतरिक कलह के चलते सरकार लगभग सवा साल ही चल सकी. ज्योतिरादित्य सिंधिया की कांग्रेस से बगावत के बाद उनके समर्थक 22 कांग्रेस विधायकों ने भी इस्तीफा दे दिया. इन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया और इससे राज्य में बीजेपी की फिर से सरकार बन गई. इनमें से अधिकांश को बीजेपी ने टिकट दिया और इमरती देवी को छोड़कर सभी जीत गए और इनमें से कुछ मंत्री भी बन गए. अब 2023 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस-बीजेपी ने राजनीतिक बिसात बिछानी शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें-

Mahakal Lok: महाकाल लोक के गेट के पास आकर्षक रंगोली और पेंटिग, आज शाम होगा लोकार्पण

Mahakal Lok Inauguration: महाकाल लोक की भव्य आभा से दमकेंगे Jabalpur के मंदिर-मठ, घर-घर जलेंगे दीप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वोट चोरी और चंदा चोरी के बाद अब 'अंगूठा' चोरी के आरोप, कांग्रेस का दावा- मृतकों के नाम पर हो रहा फर्जीवाड़ा
वोट चोरी और चंदा चोरी के बाद अब 'अंगूठा' चोरी के आरोप, कांग्रेस का दावा- मृतकों के नाम पर हो रहा फर्जीवाड़ा
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
Datia Bypoll: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
दतिया उपचुनाव: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी

वीडियोज

E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget