एक्सप्लोरर

MP: धार की वाक्देवी प्रतिमा को वापस स्वदेश लाएगी एमपी सरकार, सीएम शिवराज ने की घोषणा

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में बनने वाले 69 सीएम राइस स्कूलों का इंदौर के अहिल्या आश्रम स्कूल में एक भव्य कार्यक्रम में सीएम राइस स्कूलों का भूमि पूजन किया.

Shivraj Singh Chouhan Indore Visit: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक दीनी प्रवास पर इंदौर आए. जहां पहले उन्होंने डेली कॉलेज में आयोजित यंग थिंकर कॉन्क्लेव में हिस्सा लिया जिसके बाद प्रदेश के बनने वाले 69 सीएम राइस स्कूलों का वर्चुअली भूमि पूजन भी किया. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने डेली कालेज इंदौर के सभागार में आयोजित यंग थिंकर कॉनक्लेव का शुभारंभ किया. प्रज्ञा प्रवाह के संयोजन में आयोजित इस दो दिवसीय कॉनक्लेव में समूचे भारत से आये लगभग पांच सौ युवा शिरकत कर रहे हैं. विश्वविद्यालयीन शिक्षा में गोल्ड मेडलिस्ट चौहान ने भारतीय दर्शन की बात करते हुए प्रतिभागियों के जरिए युवाओं को भारतीय दर्शन का पाठ पढ़ाया. उन्होंने अपने जीवन में घटित घटनाओं और अनुभवों को भी साझा किया.

वहीं इस कार्यक्रम के शुभारंभ में स्वागत भाषण यंग थिंकर फोरम के आशुतोष ठाकुर ने दिया और कहा कि अतिथियों को स्मृति चिन्ह स्वरूप वाग्देवी की प्रतिमा की प्रतिकृति दी है. उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आग्रह किया कि वाग्देवी की प्रतिमा जो कि इंग्लैंड में हैं वे यहां लाने की पहल करें जिसे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उसे स्वीकार किया. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने डेली कॉलेज में आयोजित यंग थिंकर कॉन्क्लेव में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार धार की सुप्रसिद्ध वाक्देवी प्रतिमा को वापस स्वदेश लाने के लिए गंभीरता से हर संभव प्रयास करेगी. 

सीएम राइस स्कूलों का किया भूमि पूजन

इसके बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में बनने वाले 69 सीएम राइस स्कूलों का इंदौर के अहिल्या आश्रम स्कूल में एक भव्य कार्यक्रम में सीएम राइस स्कूलों का भूमि पूजन किया. बता दें कि पूरे प्रदेश में 2519 करोड़ रुपये की लागत से 69 सीएम राइस स्कूलों का निर्माण होना है. जिसको लेकर शनिवार इंदौर के अहिल्या आश्रम स्कूल में इन स्कूलों का वर्चुअल भूमि पूजन किया गया है. इस अवसर पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जो नई शिक्षा नीति बनाई गई है उस पर मध्य प्रदेश में सबसे पहले अमल किया है. उन्होंने कहा कि सीएम राइस स्कूल में हिंदी अंग्रेजी भाषा के साथ-साथ अन्य भाषाएं जिनमें संस्कृत कन्नड़ तमिल जैसी भाषाओं का भी समावेश किया जाएगा. बच्चों को अभी तक गुलामी का पाठ्यक्रम पढ़ाया जा रहा था जिसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब बदला है और बच्चों को नई शिक्षा नीति के तहत नए पाठ्यक्रम पढ़ाई जाएंगे.

आर्थिक समस्याओं का समाधान करेगी एमपी सरकार

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इन सीएम राइम्स स्कूलों में अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद रहेंगी जिसमें स्मार्ट क्लासेज बच्चों के लिए सुसज्जित लाइब्रेरी खेल के मैदान और अत्याधुनिक प्रयोगशाला मौजूद रहेंगी. उन्होंने इस अवसर पर बच्चों से आह्वान किया कि उच्च शिक्षा के लिए यदि बच्चों को किसी भी प्रकार की दिक्कत आती है तो मध्य प्रदेश सरकार उनकी आर्थिक समस्याओं का समाधान करेगी. जो बच्चे मेघावी हैं उन्हें पढ़ने में मध्य प्रदेश सरकार लगातार मदद करेगी उन्होंने शिक्षकों से भी आवान किया है कि आप बच्चों के भविष्य निर्माता हैं और आप नए भारत के निर्माता भी है.

Jabalpur News: जम्मू-कश्मीर के स्कूली बच्चे जबलपुर में देख रहे सेना का शौर्य और साहस, बच्चों को बांटे गए स्मृति चिन्ह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget