एक्सप्लोरर

Indore: CM मोहन यादव ने लिया गर्म दूध का आनंद, शराब की जगह दूध की दुकान खोलने का दिया था बयान

Indore News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में गर्म दूध का स्वाद चखा और दुकानदार को मना करने के बावजूद भुगतान भी किया. हाल ही में उन्होंने शराब की जगह दूध की दुकानें खोलने का बयान दिया था.

Indore News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Mohan Yadav) ने हाल ही में शराब की जगह दूध की दुकान खोलने का बयान दिया था. इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गर्म दूध पर विधायक और पार्टी की कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करते हुए देखे गए. उन्होंने घर में दूध का आनंद लेने के बाद दुकानदार को मना करने के बावजूद दूध की राशि भी चुकाई.

दरअसल, सीएम मोहन यादव ने हाल ही में सीहोर (Sehore) में एक कार्यक्रम के दौरान बयान देते हुए कहा था कि यदि घर में गाय का पालन कर बच्चों को गाय का दूध दिया जाए तो कुपोषण जैसी गंभीर बीमारी से निजात मिल सकती है.

CM ने दिया था बयान- 'शराब की जगह खुले दूध की दुकान'

उन्होंने यह भी कहा कि शराब की जगह दूध की दुकान खोली जानी चाहिए. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बयान काफी सुर्खियों में रहा. इसके बाद शनिवार (8 मार्च) को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जब इंदौर पहुंचे तो उन्होंने गर्म दूध का आनंद लिया. दूध के शौकीन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक गोलू शुक्ला सहित पार्टी के अन्य नेताओं को भी अपने हाथों से दूध दिया. इसके बाद दूध को लेकर चर्चा भी करते देखे गए.

दुकानदार ने कहा- "आपकी दुकान है साहब"

दूध का सेवन करने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जब दुकानदार से पूछा कि कितना पैसा हुआ तो दुकानदार ने राशि लेने से इंकार कर दिया दुकानदार ने यह तक कहा कि "आपकी ही दुकान है". इसके बावजूद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दूध की राशि का भुगतान किया.

अपने मालवी स्वाद के लिए मशहूर है इंदौर

मालवा अपने मेहमानों की खातिरदारी और स्वाद के लिए पूरे देश में मशहूर है. इंदौर स्वच्छता ही नहीं बल्कि जायके के लिए भी जाना जाता है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने केसर और बादाम का दूध पीकर स्वाद की तारीफ की. उन्होंने कहा कि रात्रि के समय एक गिलास दूध सारी थकान मिटा देता है.

ये भी पढ़ें - महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं सीहोर की संगीता मालवीय, 6 हजार से खड़ी की कंपनी, टर्नओवर 5 करोड़

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget