एक्सप्लोरर

MP News: सीएम मोहन यादव का ब्यूरोक्रेसी को कड़ा संदेश, 'जनता से बदतमीजी की तो...'

Madhya Pradesh News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार जनता की सरकार है, जनता के बीच से चुनकर आई सरकार है. जनता का सम्‍मान करना हमारा दायित्‍व है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राज्य की ब्यूरोक्रेसी को साफ संदेश दिया है कि आम जनता से बदतमीजी करने वाले अफसर बख्शे नहीं जाएंगे. उन्होंने यह भी कहा है कि अब सरकार को भोपाल के वल्लभ भवन से उठाकर संभाग और जिले स्तर तक ले जाएंगे ताकि आम जनता को राहत मिल सके. इसके अलावा सीएम यादव ने आरोप लगाया कि अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है, लेकिन कांग्रेस कुछ नेताओं के पेट में अभी दर्द हो रहा है.

दरअसल, रीवा में शुक्रवार को आभार सभा में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शाजापुर में ड्राइवर से कलेक्टर की बदतमीजी का जिक्र करते हुए मध्य प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी को यह सख्त संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि आम जनता से अभद्रता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी.  कार्यकर्ता तो ठीक है, आम जनता से अगर कोई भी प्रशासन का अधिकारी बदतमीजी करेगा, तो उसे किसी भी कीमत पर बख्‍शा नहीं जाएगा. हमारी सरकार जनता की सरकार है, जनता के बीच से चुनकर आई सरकार है. जनता का सम्‍मान करना हमारा दायित्‍व है."

जन आभार यात्रा में शामिल होने पहली बार रीवा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार अब वल्लभ भवन से उठाकर संभाग और जिलों तक ले जाएंगे. इसके अलावा विधानसभा, गांव और गली तक सरकार विकास योजनाओं को लेकर जाएगी. 

जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्ववर्ती सरकार की सभी जन हितैषी योजनाओं को यथावत रख चार गुना अधिक विकास किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नए आयाम और कीर्तिमान बनाएंगे. उन्होंने पीएम की चार जातियों का जिक्र किया और कहा कि किसान, महिला, युवा और गरीबों का उत्थान ही उनकी सरकार का प्राथमिक लक्ष्य है.

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि 17 लाख साल बाद भी भगवान राम लोगों के रोम रोम में बसे हैं. सभी चाहते हैं कि राम राज्य आए.सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है, जिसका स्वागत याचिकाकर्ता रहे मुस्लिम बंधु भी कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस के कुछ नेताओं के पेट में अभी भी दर्द हो रहा है.

ये भी पढ़ें

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस आज से शुरू करेगी मैराथन बैठकों का दौर, राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर भी बनेगी रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget