एक्सप्लोरर

एमपी कैबिनेट की बैठक में इन प्रस्तावों को मिली हरी झंडी, इंडस्ट्री और सिंचाई के क्षेत्र में अहम फैसला

MP Cabinet Meeting: एमपी में सीएम मोहन यादव ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक की. इस बैठक में प्रदेश में चार हजार 197 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति सूक्ष्म सिंचाई परियोजना जावद और नीमच जिले को दी गई है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव (Mohan Yadav) ने मंगलवार (3 सितंबर) को  कैबिनेट बैठक की.  इस बैठक में कई अहम फैसलें लिए गए. बैठक में प्रदेश को इंडस्ट्रियल क्षेत्र में और ज्यादा डेवलप करने  को लेकर विचार हुआ. सीएम मोहन यादव ने कहा कि एमपी में वृंदावन ग्राम योजना शुरू की जाएगी. 313 विकास खंडों से हर विकास खंड के एक गांव का चयन कर वृंदावन ग्राम का नाम दिया जाएगा. 

वहीं वृंदावन ग्राम में दूध उत्पादन को बढ़ावा देकर किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य होगा. वृंदावन ग्राम योजना के तहत गोबर आधारित गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाएगा. गौशाला का निर्माण होगा और सभी घरों में सौर ऊर्जा से बिजली देने का प्रयास होगा. पंचायत और  ग्रामीण विकास विभाग इसका काम देखेगा. इसके अलावा इन गांवों को दूध के उत्पादन के क्षेत्र में भी सशक्त किया जाएगा. 

इन प्रस्तावों के मिली मंजूरी
वहीं सीएम मोहन यादव ने बताया कि प्रदेश में चार हजार 197 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति सूक्ष्म सिंचाई परियोजना जावद और नीमच जिले को दी गई है. इस परियोजना से नीमच जिले की नीमच तहसील के 253 गांव की 59700 हेक्टेयर और जावद तहसील के 212 गांवों की 48900 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी. नर्मदापुरम जिले के मोहासा बाबई इंडस्ट्रियल एरिया में रिन्यूवल एनर्जी और एनर्जी के इक्यूपमेंट के निर्माण के लिए जोन बनाया जाएगा. 

कैबिनेट बैठक में मुरैना जिले के सीतापुर इंडस्ट्रियल एरिया में फुटवियर एन्ड एसेसरीज क्लस्टर डेवलपमेंट पार्क बनाने का फैसला लिया गया. इसके लिए 161.7 एकड़ जमीन में विकास होगा. पूरी योजना पर 111 करोड़ रुपये खर्च होंगे. सीएम मोहन यादव ने बताया कि इसके आने से तीन हजार से अधिक रोजगार सृजन होगा. 

मोहन यादव ने बताया कि सभी नगरीय निकायों में गीता भवन की स्थापना की जाएगी. इनमें पुस्तकों के माध्यम से भारतीय संस्कृति से लोगों को परिचित कराया जाएगा. प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी पुस्तकें होंगी. कैबिनेट बैठक में सीएम मोहन ने कहा कि लोकमाता अहिल्या देवी के 300वें जन्मोत्सव वर्ष पर लोकमाता के जनकल्याण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: पांढुर्ना में 'खूनी' खेल गोटमार, पत्थरों की बौछार में 250 से ज्यादा लोग घायल, 300 साल पुरानी है परंपरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget