एक्सप्लोरर

MP: मध्य प्रदेश के बजट सत्र का छह दिन पहले ही समापन, सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

MP Budget Session: विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सदन में विधानसभा सदस्य विधायकों से हां या ना कराई गई. इस हां और ना के दौरान बीजेपी का प्रस्ताव स्वीकृत हो गया.

MP Budget Session 2023: 27 फरवरी से शुरु हुई मध्य प्रदेश विधान सभा (Assembly) के बजट सत्र (Budget Session) की कार्यवाही छह दिन पहले ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई. मंगलवार को शुरु हुई विधानसभा की कार्यवाही शुरुआत से ही गहमा गहमी भरी रही. सदन में स्पीकर गिरीश गौतम (Girish Gautam) के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर बहस हुआ. लंच ब्रेक से पहले स्पीकर ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 27 मार्च तक की तारीख दी, लेकिन संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narrottam Mishra) ने इसे नियम विरुद्ध बताते हुए आपत्ति जता दी. लंच ब्रेक के बाद दोबारा जब सदन की कार्यवाही शुरु हुई तो संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा स्पीकर से सहमत नहीं दिखे. उन्होंने कहा कि अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास नहीं लाया जा सकता. मैं बीजेपी की ओर से प्रस्ताव कर रहा हूं कि इस अविश्वास प्रस्ताव को स्वीकृत नहीं किया जाए.

सदन में कराई गई हां या ना
विपक्ष द्वारा दिए गए विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर आज सदन में विधानसभा सदस्य विधायकों से हां या ना कराई गई. इस हां और ना के दौरान बीजेपी का प्रस्ताव स्वीकृत हो गया. बजट भी पारित हुआ और कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया. 

एक दिन में दो बार वॉकआउट
विधानसभा कार्यवाही के दौरान मंगलवार को विपक्ष के विधायकों ने दो बार वॉकआउट किया. एक बार महू में आदिवासी युवक व युवती की मौत के मामले में विपक्ष के विधायकों द्वारा वॉकआउट किया गया, जबकि दूसरी बार सदन में विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के अविश्वास प्रस्ताव को लेकर कराई गई हां और ना के दौरान विपक्षी विधायकों ने वॉकआउट किया. विधानसभा की कार्यवाही के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने आरोप लगाया गया कि तानाशाही तरीके से सदन समाप्त करने का षडय़ंत्र रचा गया है. 

सभी महिला सदस्यों ने किए सवाल
बता दें कि आज विधानसभा की कार्यवाही के दौरान सभापति की जिम्मेदारी भोपाल की गोविंदपुरा सीट से विधायक कृष्णा गौर ने संभाली. विधानसभा स्पीकर गिरीष गौतम द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष्य में यह फैसला किया गया था. बता दें कि सदन में आधा दर्जन महिला विधायक हैं, जिनमें राजश्री रुद्र प्रताप सिंह, झूमा सोलंकी, हिना कांबरे, कल्पना वर्मा, रामबाई, डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ. सभी महिला विधायकों ने मंगलवार को सदन में सवाल किए.

यह भी पढ़ें : MP News: मैहर के शारदा धाम में चैत्र नवरात्रि पर मेला, यहां अल्हा करते हैं मां का पहला श्रृंगार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब
स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब
मध्य प्रदेश में अब बस का सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
मध्य प्रदेश में अब बस का सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
54 हजार की नौकरी, 2.13 करोड़ की संपत्ति! EOW का बड़ा खुलासा
54 हजार की नौकरी, 2.13 करोड़ की संपत्ति! EOW का बड़ा खुलासा
दतिया उपचुनाव के बाद MP कांग्रेस की सभी इकाई भंग, होगा बड़ा बदलाव
दतिया उपचुनाव के बाद MP कांग्रेस की सभी इकाई भंग, होगा बड़ा बदलाव

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget