एक्सप्लोरर

MP Election 2023: बीजेपी में CM फेस को लेकर सस्पेंस बरकरार, प्रियंका गांधी बोलीं- 'शिवराज सिंह चौहान अब...'

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश बीजेपी में सीएम फेस को लेकर सस्पेंस बरकरार है. तो वहीं शिवराज सिंह के बयानों से सूबे की सियासत गरमा गई है. प्रियंका गांधी ने शिवराज सिंह के बयान पर तंज कसा है.

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में अगर बीजेपी फिर से विधानसभा का चुनाव जीती है तो क्या शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बनेंगे? मध्य प्रदेश की राजनीति में यह प्रश्न अबूझ पहेली बनता जा रहा है. कांग्रेस नेता साफ आरोप लगा रहे हैं कि बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व शिवराज सिंह चौहान का नाम तक लेने को तैयार नहीं है. वहीं, बीजेपी की ओर से भी शिवराज सिंह चौहान को सीएम फेस ना बताए जाने से यह सवाल और टेढ़ा होता जा रहा है. लेकिन, शिवराज सिंह चौहान के अलग-अलग बयान राजनीतिक समीक्षकों को अभी भी चौंका रहे हैं.

शिवराज के बयान पर प्रियंका का तंज
धार की पब्लिक मीटिंग में प्रियंका गांधी ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान अब सीएम नहीं बनने वाले हैं. जबलपुर में शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए जनता से भी पूछा कि,'हमने अच्छी सरकार चलाई या बुरी सरकार चलाई'.जोरदार आवाज में जनता ने जवाब दिया कि, 'अच्छी सरकार चलाई'. हालांकि,अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि के क्षेत्र में मध्य प्रदेश की उपलब्धियों का जिक्र तो किया लेकिन उन्होंने शिवराज सरकार की किसी भी योजना का बखान नहीं किया.

शिवराज के बयान से गरमाई सियासत
वहीं, कहा जा रहा है कि बीजेपी ने अपने थीम सॉन्ग "एमपी के मन में मोदी है, मोदी के मन में एमपी है" में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बाहर रखा है.लेकिन,केंद्रीय नेतृत्व की इस बेरुखी के बीच कोई भी यह नहीं जान पा रहा है कि शिवराज के मन में क्या चल रहा है? शिवराज के पिछले दिनों के बयानों ने उनके भविष्य को लेकर लगाए जा रहे कयासों को और उलझा दिया है. आईए जानते हैं कि पिछले दिनों शिवराज ने अपने भाषणों में क्या कहा,जो राजनीतिक पंडितों को चौंका रहा है? बुधवार को बुरहानपुर में लाड़ली बहना सम्मेलन में सीएम ने कहा-'मैं देखने में दुबला पतला जरूर हूं, पर लड़ने में बहुत तेज हूं.' यह बयान इसलिए चर्चा में है, क्योंकि एक दिन पहले ही सीएम ने अपने क्षेत्र बुधनी में जनता से पूछा था कि,'मैं चुनाव लड़ूँ या नहीं लड़ूँ? यहीं से लड़ूँ या नहीं?' वहीं, तीन दिन पहले उन्होने सीहोर में अपनी लाडली बहनों से कहा था कि, 'मैं चला जाऊंगा तो बहुत याद आऊंगा'.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: जन आक्रोश यात्रा में पूर्व विधायक ने बताई धर्म की परिभाषा, कहा- 'इस वजह से होती है BJP की जीत'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget